Twitter
Advertisement

भारत के सरकारी बैंकों में किसका स्टाफ है सबसे भारी? ये रही टॉप 5 Employer Banks की लिस्ट

बॉस से ज्यादा स्मार्ट और इंटेलीजेंट बना देंगी ये आदतें, ऑफिस में कायम होगी आपकी बादशाहत 

झारखंड के पूर्व CM और पूर्व केंद्रीय मंत्री Shibu Soren का निधन, किडनी संबंधी समस्या के चलते अस्पताल में थे भर्ती

'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' लड़का जो कभी करता था वेटर का काम, अब इस पद पर हुआ 'सुपरकॉप' दया नायक का प्रमोशन

Diabetes Symptoms In Men: पुरुषों में डायबिटीज होने पर शरीर देता है ये चेतावनियां, समय रहते दें ध्यान नहीं दिया तो शुगर होगी अनकंट्रोल

White vs Brown Bread: सफेद या ब्राउन ब्रेड कौन ज्यादा हेल्दी? अगर कंफ्यूज हैं तो पढ़ें ये रिपोर्ट, खुल जाएंगे ज्ञान के सारे चक्क्षु 

SSC Stenographer Admit Card 2025: एसएससी स्टेनोग्राफर इंटीमेशन स्लिप जारी, जानें कब से डाउनलोड कर पाएंगे एडमिट कार्ड

फैट बर्नर पिल की तरह कमर और पेट की चर्बी जला देंगे ये फूड, 7 दिनों का ये वेजिटेरियन डाइट फॉलो करें

Workout Reduce Cancer Risk: रोजाना सिर्फ एक वर्कआउट से कैंसर का खतरा 30% कम! जानिए नई रिसर्च क्या कहती है

HP Police Result 2025: हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, hppsc.hp.gov.in पर ऐसे करें चेक

Mariupol में फेल हो गई रूस की धमकी, यूक्रेन ने कहा- मरेंगे लेकिन सरेंडर नहीं करेंगे

यूक्रेन ने साफ कर दिया है कि मारियुपोल में यूक्रेनी सेनाएं सरेंडर नहीं करेंगी. रूसी सैनिकों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सेना तैयार है.

| Apr 18, 2022, 09:30 AM IST

1.सरेंडर नहीं करेगा यूक्रेन

सरेंडर नहीं करेगा यूक्रेन
1

रूसी सेना ने रविवार को एक विशाल स्टील प्लांट को तबाह कर दिया है. दक्षिणी यूक्रेन के मारियुपोल में के लिहाज से यह जगह बेहद जरूरी थी. रूस ने यूक्रेनी सैनिकों से सरेंडर करने को कहा लेकिन सैनिकों ने इनकार कर दिया.
 

Advertisement

2.आखिरी सांस तक जारी रहेगी लड़ाई

आखिरी सांस तक जारी रहेगी लड़ाई
2

यूक्रेन के प्रधानमंत्री का कहना है कि मारियुपोल में उनके सैनिक डटे रहेंगे और आखिरी सांस तक रूस का सामना करेंगे. 

3.क्या है रूस की धमकी?

क्या है रूस की धमकी?
3

रूसी सेना ने मारियुपोल में तैनात यूक्रेनी सेना से कहा कि अगर अपने हथियार डाल देते हैं, तो उन्हें उनके जीवित रहने की गारंटी दे दी जाएगी. रूसी रक्षा मंत्रालय की तरफ से रविवार को कहा गया कि यूक्रेनी सैनिक केवल तभी बच सकते हैं, जब वे सरेंडर कर दें. 
 

4.रूस का संदेश- जो लड़ेगा- वह मरेगा

रूस का संदेश- जो लड़ेगा- वह मरेगा
4

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि जो यूक्रेनी सैनिक प्रतिरोध जारी रखेंगे, उनका खात्मा तय है. यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस शिमगल ने कहा कि हम इस युद्ध में जीत के लिए अंत तक लड़ाई लड़ेंगे. यूक्रेन कूटनीति के जरिए युद्ध समाप्त करने को तैयार है लेकिन हमारा इरादा आत्मसमर्पण का नहीं है. 
 

5.मारियुपोल में जारी है भीषण संघर्ष

मारियुपोल में जारी है भीषण संघर्ष
5

यूक्रेन के उप रक्षामंत्री हन्ना मालयार ने मारियुपोल को यूक्रेन की रक्षा करने वाली ढाल के रूप में बताया. उन्होंने कहा कि मारियुपोल पर रूस के हमले के बावजूद यूक्रेनी सेना वहां डटी हुई है. यूक्रेन में लड़ाई अंत तक जारी रहेगी. 

6.क्यों मारियुपोल हथियाना चाहता है रूस?

क्यों मारियुपोल हथियाना चाहता है रूस?
6

रूस मारियुपोल पर कब्जा करना चाहता है. अगर रूस ऐसा करता है तो उसके कॉरिडोर का विस्तार हो जाएगा. रूसी सैनिकों को डोनबास तक जाने का मौका मिल जाएगा. रूस और यूक्रेन के बीच जंग को 2 महीने होने वाले हैं लेकिन अभी तक न यूक्रेन न हार माना है न रूस ने जीत का ऐलान किया है. (तस्वीरें यूक्रेन के आधिकारिक रक्षा मंत्रालय के ट्विटर हैंडल  Twitter/DefenceU से ली गई हैं.)

Read More
Advertisement
Advertisement
पसंदीदा वीडियो
Advertisement