Twitter
Advertisement

भारत के सरकारी बैंकों में किसका स्टाफ है सबसे भारी? ये रही टॉप 5 Employer Banks की लिस्ट

बॉस से ज्यादा स्मार्ट और इंटेलीजेंट बना देंगी ये आदतें, ऑफिस में कायम होगी आपकी बादशाहत 

झारखंड के पूर्व CM और पूर्व केंद्रीय मंत्री Shibu Soren का निधन, किडनी संबंधी समस्या के चलते अस्पताल में थे भर्ती

'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' लड़का जो कभी करता था वेटर का काम, अब इस पद पर हुआ 'सुपरकॉप' दया नायक का प्रमोशन

Diabetes Symptoms In Men: पुरुषों में डायबिटीज होने पर शरीर देता है ये चेतावनियां, समय रहते दें ध्यान नहीं दिया तो शुगर होगी अनकंट्रोल

White vs Brown Bread: सफेद या ब्राउन ब्रेड कौन ज्यादा हेल्दी? अगर कंफ्यूज हैं तो पढ़ें ये रिपोर्ट, खुल जाएंगे ज्ञान के सारे चक्क्षु 

SSC Stenographer Admit Card 2025: एसएससी स्टेनोग्राफर इंटीमेशन स्लिप जारी, जानें कब से डाउनलोड कर पाएंगे एडमिट कार्ड

फैट बर्नर पिल की तरह कमर और पेट की चर्बी जला देंगे ये फूड, 7 दिनों का ये वेजिटेरियन डाइट फॉलो करें

Workout Reduce Cancer Risk: रोजाना सिर्फ एक वर्कआउट से कैंसर का खतरा 30% कम! जानिए नई रिसर्च क्या कहती है

HP Police Result 2025: हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, hppsc.hp.gov.in पर ऐसे करें चेक

Sawan 2023 Shiv Puja Vidhi: सावन में भगवान शिव को अर्पित करें ये 5 चीजें, प्रसन्न हो जाएंगे भोलेनाथ

Sawan Puja Vidhi: सावन महीने में भगवान भोलेनाथ को ये 5 चीजें जरूर चढ़ाएं, इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और उनका शुभ आशीर्वाद प्राप्त होता है. 

Sawan 2023 Shiv Puja Vidhi: सावन में भगवान शिव को अर्पित करें ये 5 चीजें, प्रसन्न हो जाएंगे भोलेनाथ

सावन में भगवान शिव को अर्पित करें ये 5 चीजें, प्रसन्न हो जाएंगे भोलेनाथ

डीएनए हिंदी: सावन का पावन महीना भगवान शिव को समर्पित है, इस पवित्र महीने (Sawan 2023) में भगवान शिव की पूजा आराधना करने से भक्तों के सारे कष्ट दूर होते हैं और भगवान भोलेनाथ का (Sawan Puja Vidhi) आशीर्वाद बना रहता है. वैसे तो भगवान शिव इतने भोले हैं कि उनको सिर्फ जल चढ़ाया जाए तो भी पूजा सफल हो जाती है ओरर भगवान शिव (Lord Shiva) प्रसन्न होते हैं. इसके अलावा भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाना भी बहुत ही उत्तम माना जाता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं बेलपत्र के अलावा भी आप भगवान शिव पर पांच तरह के पत्ते चढ़ाए जाते हैं, जो (Sawan Shivling Puja Vidhi) भोलेनाथ को अत्यंत प्रिय हैं. ऐसे में अगर आपको बेलपत्र नहीं मिलता है तो आप इन 5 चीजों से पूजा करके भी महादेव की कृपा पा सकते हैं. 

शमी की पत्तियां 

भगवान भोलेनाथ को शमी के पत्ते बहुत ही प्रिय हैं और इन्हें अर्पित करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव के साथ भगवान गणेश को भी यह चढ़ाना चाहिए. इसके लिए एक पीतल, तांबे या कांसे के लोटे में थोड़ा सा गंगाजल, सफेद चंदन, चावल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें और इसके बाद शमी का पत्ता उन्हें अर्पित कर दें. 

Sawan Auspicious Dream: सावन में सपने में नजर आए ये चीजें तो समझ लें प्रसन्न हैं भोलेनाथ, बाबा की कृपा से पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं

पीपल के पत्ते 

सावन में अगर भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाने के लिए नहीं मिलता है तो आप पीपल के पत्ते भी चढ़ा सकते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर आप सोमवती अमावस्या के दिन पीपल के पत्ते यदि अर्पित करते हैं तो इससे भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है. 

भांग

भगवान शिव का अभिषेक करने के साथ भांग का उपयोग भी किया जाता है. ऐसे में इसके साथ ही शिवलिंग पर भी आप भांग के पत्ते भगवान शिव को अर्पित कर सकते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव को भांग अर्पित करने से महादेव प्रसन्न होते हैं. इसलिए अगर आपको बेलपत्र न मिलें तो आप भांग अर्पित कर सकते हैं. 

Vastu Tips: घर में ये गलतियां बन सकती हैं कंगाली की वजह, नहीं किया सुधार तो बना रहेगा आर्थिक संकट

दूर्वा 

शास्त्रों में पूजा और धर्म कर्म के कार्यों में दूर्वा का विशेष महत्व बताया गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दूर्वा को अमृत के समान माना गया है और ऐसा कहा जाता है कि शिवलिंग पर दूर्वा चढ़ाने से व्यक्ति को दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होता है. ऐसे में अगर आप लंबी उम्र की कामना करते हैं तो भगवान शिव को दूर्वाजरूर चढ़ाएं.

धतूरा 
 
इन सभी के अलावा भगवान शिव को धतूरा और धतूरे के पत्ते बहुत ही प्रिय हैं. अगर आपको भगवान शिव को धतूरा चढ़ाने के लिए नहीं मिलता है तो आप इसका फल भी चढ़ा सकते हैं. ऐसा करने से आपको भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा और सभी कष्ट दूर होंगे.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
पसंदीदा वीडियो
Advertisement