Twitter
Advertisement

भारत के सरकारी बैंकों में किसका स्टाफ है सबसे भारी? ये रही टॉप 5 Employer Banks की लिस्ट

बॉस से ज्यादा स्मार्ट और इंटेलीजेंट बना देंगी ये आदतें, ऑफिस में कायम होगी आपकी बादशाहत 

झारखंड के पूर्व CM और पूर्व केंद्रीय मंत्री Shibu Soren का निधन, किडनी संबंधी समस्या के चलते अस्पताल में थे भर्ती

'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' लड़का जो कभी करता था वेटर का काम, अब इस पद पर हुआ 'सुपरकॉप' दया नायक का प्रमोशन

Diabetes Symptoms In Men: पुरुषों में डायबिटीज होने पर शरीर देता है ये चेतावनियां, समय रहते दें ध्यान नहीं दिया तो शुगर होगी अनकंट्रोल

White vs Brown Bread: सफेद या ब्राउन ब्रेड कौन ज्यादा हेल्दी? अगर कंफ्यूज हैं तो पढ़ें ये रिपोर्ट, खुल जाएंगे ज्ञान के सारे चक्क्षु 

SSC Stenographer Admit Card 2025: एसएससी स्टेनोग्राफर इंटीमेशन स्लिप जारी, जानें कब से डाउनलोड कर पाएंगे एडमिट कार्ड

फैट बर्नर पिल की तरह कमर और पेट की चर्बी जला देंगे ये फूड, 7 दिनों का ये वेजिटेरियन डाइट फॉलो करें

Workout Reduce Cancer Risk: रोजाना सिर्फ एक वर्कआउट से कैंसर का खतरा 30% कम! जानिए नई रिसर्च क्या कहती है

HP Police Result 2025: हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, hppsc.hp.gov.in पर ऐसे करें चेक

Malviya Nagar Delhi Elections Voting 2025 Live: क्या भाजपा के लिए सोमनाथ भारती से सीट छीन पाएंगे सतीश उपाध्याय?

Malviya Nagar Assembly (दिल्ली विधानसभा चुनाव) 2025 Updates: दिल्ली विधानसभा चुनाव में मालवीय नगर सीट पर AAP से छीन पाई तो BJP के लिए बड़ी सफलता साबित होगी. यहां मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो गया है. पढ़ें अब तक के अपडेट्स-

Latest News
Malviya Nagar Delhi Elections Voting 2025 Live: क्या भाजपा के लिए सोमनाथ भारती से सीट छीन पाएंगे सतीश उपाध्याय?

Malviya Nagar Assembly Elections (दिल्ली विधानसभा चुनाव) 2025 Updates: मालवीय नगर विधानसभा सीट दिल्ली की सबसे अहम सीटों में से एक गिनी जा सकती है. यहां से आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सोमनाथ भारती चुनाव उम्मीदवार हैं, जिनकी इस इलाके में तगड़ी पकड़ मानी जाती है. भाजपा की कोशिश किसी भी तरह यह सीट AAP से छीनकर अपने खाते में डालने की है. इसके लिए पार्टी ने सोमनाथ भारती को घेरने की जिम्मेदारी सतीश उपाध्याय को दी है. कांग्रेस ने इस सीट पर जितेंद्र कुमार कोचर को मुकाबले के लिए उतारा है. इस सीट पर शाम पांच बजे तक मालवीय नगर में शाम पांच बजे तक 52.07 प्रतिशत वोटिंग हुई. दिल्ली चुनाव के अंतिम परिणाम आठ फरवरी को आएंगे. 

LIVE BLOG

  • 05 Feb 2025, 13:46 PM

    चुनावी परिणामों पर असर


    मालवीय नगर के चुनाव परिणाम केवल इस क्षेत्र तक ही सीमित नहीं रहते, बल्कि दिल्ली विधानसभा चुनावों के समग्र परिणाम पर भी इसका गहरा असर होता है. क्षेत्र की राजनीतिक गतिशीलता और यहां के मुद्दों पर ध्यान देने से यह स्पष्ट होता है कि मालवीय नगर चुनावी राजनीति का एक अहम केंद्र बन चुका है. 

    FacebookTwitterWhatsappLinkedin
  • 05 Feb 2025, 13:44 PM

    बीजेपी की पहली जीत


    मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र ने 1973 में पहली बार चुनावों का सामना किया था, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राजेंद्र गुप्ता ने जीत दर्ज की थी. इसके बाद से यह क्षेत्र विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच संघर्ष का मैदान बना रहा है, जिससे यहां के चुनावी परिणामों की अहमियत और भी बढ़ गई है. 
     

    FacebookTwitterWhatsappLinkedin
  • 05 Feb 2025, 13:42 PM

    AAP की मजबूत उपस्थिति
    मालवीय नगर में आम आदमी पार्टी (AAP) ने हमेशा मजबूत प्रदर्शन किया है, जो इसे दिल्ली चुनावों के लिए एक महत्वपूर्ण क्षेत्र बनाता है. यहां के उम्मीदवार स्थानीय मुद्दों पर सक्रिय रूप से प्रचार कर रहे हैं, ताकि वे निवासियों की समस्याओं को सुलझा सकें. AAP के बढ़ते प्रभाव के कारण इस क्षेत्र का चुनाव परिणाम पूरे दिल्ली चुनावों को प्रभावित कर सकता है. 

    FacebookTwitterWhatsappLinkedin
  • 05 Feb 2025, 13:32 PM

    दिल्ली चुनावों का अहम क्षेत्र


    मालवीय नगर दिल्ली के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित एक प्रमुख आवासीय इलाका है, जो साकेत और हौज खास के बीच आता है. यह क्षेत्र स्वतंत्रता सेनानी मदन मोहन मालवीय के नाम पर रखा गया है. इस इलाके का इतिहास भी राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहा है.
     

    FacebookTwitterWhatsappLinkedin
  • 05 Feb 2025, 12:06 PM

    सुबह 11 बजे तक 16.26%  मतदान 


    मालवीय नगर में आज सुबह से ही लोगों में उत्साह देखा जा सकता है. इस सीट पर सुबह 11 बजे तक 16.26% मतदान हो चुका है. हालांकि इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए आम आदमी पार्टी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है. 

    FacebookTwitterWhatsappLinkedin
  • 05 Feb 2025, 1:48 AM

    एक ही बार जीत पाई है इस सीट पर भाजपा


    मालवीय नगर विधानसभा सीट पर भाजपा केवल 1993 में पहली बार हुए चुनाव में जीत हासिल कर पाई है. तब यहां राजेंद्र गुप्ता विधायक बने थे. इसके बाद 1998 और 2003 में कांग्रेस के डॉ. योगानंद शास्त्री जीते, जबकि 2008 में कांग्रेस के टिकट पर डॉ. किरण वालिया को जीत मिली. 2013 में कांग्रेस से यह सीट आप के सोमनाथ भारती ने छीन ली और तब से लगातार जीत रहे हैं.

    FacebookTwitterWhatsappLinkedin
  • 05 Feb 2025, 1:14 AM

    मालवीय नगर सीट में आते हैं ये इलाके


    मालवीय नगर विधानसभा सीट पर पंजाबी बहुल मालवीय नगर, गौतम नगर, सफदरजंग डेवलपमेंट एरिया और हौज खास के इलाके आते हैं तो कालू सराय, हौज रानी, बेगमपुर, जहांपनाह और कुमार बस्ती मुस्लिम बहुल हैं. इनके अलावा ग्रीन पार्क, आईआईटी कैंपस, साकेत, किशनगढ़, संगम विहार, और महेन्द्र पार्क भी इसी सीट के दायरे में आते हैं. 

    FacebookTwitterWhatsappLinkedin
Read More
Advertisement
Advertisement
पसंदीदा वीडियो
Advertisement