Twitter
Advertisement

Chutney For Uric Acid Control: यूरिक एसिड के मरीज खाएं ये देसी चटनी, जोड़ों के दर्द और गठिया में मिलेगा आराम   

किसी से भी दोस्ती करने में नहीं होगी हिचकिचाहट, अपनाएं ये 5 असरदार तरीके

IND vs ENG 5TH Test Day 4 Highlights: बारिश के कारण दिन का खेल खत्म, मुश्किल में इंग्लैंड; जीत के लिए चाहिए 35 रन

नहीं मिल रही है नौकरी, तो अपनाएं ये 5 टिप्स; तुरंत आएगा ऑफर लेटर

Rashifal 04 August 2025: कर्क और धनु वाले सेहत का रखें खास ध्यान, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

UP News: ड्रोन से डर फैलाने वालों पर योगी सरकार का वार, NSA और गैंगस्टर एक्ट में होगी कार्रवाई

Joe Root Century: ब्रूक के बाद जो रूट का शतक, दांव पर लगा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड; संगकारा को भी पछाड़ा

जब टीचर ने पूछा, फोन क्यों नहीं देखना चाहिए? बच्चों ने दिए ऐसे जवाब, सुनकर हैरान रह जाएंगे आप! Video Viral

IND vs ENG: कैच पकड़ने के बाद कैसे मिला हैरी ब्रूक को छक्का? सिराज की एक गलती से हारेगी टीम इंडिया, मांगनी पड़ी माफी

दुनिया के इन 5 देशों के पास है सबसे ज्यादा UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स! जानें कहां है भारत

Republic Day 2023: कर्तव्य पथ पर जन गण मन की गूंज, गणतंत्र दिवस पर कुछ ऐसा दिखा तीनों सेनाओं का पराक्रम

भारत अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. कर्तव्य पथ पर भारत की तीनों सेनाएं उतरी हैं. दुनिया देश का पराक्रम देख रही है.

| Jan 26, 2023, 11:22 AM IST

1.कर्तव्य पथ पर दिख रहा है भारत का शौर्य

कर्तव्य पथ पर दिख रहा है भारत का शौर्य
1

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी के लिए कर्तव्य पथ ऐसा सजा है, जिसे दुनियाभर के लोग वर्चुअल माध्यम से देख रहे हैं. गणतंत्र दिवस परेड में 65,000 लोग शामिल हुए हैं. दिल्ली पूरी छावनी में बदल गई है. चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात हैं. कर्तव्य पथ पर भारत का शौर्य दिख रहा है.
 

Advertisement

2.जन गण मन अधिनायक जय हे

जन गण मन अधिनायक जय हे
2

गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत सुबह 10 बजतक 30 मिनट से हुई. कर्तव्यपथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले नेशनल वॉर मेमोरियल पर श्रद्धासुमन अर्पित किया. राष्ट्रगान की धुन पर प्रधानमंत्री ने तिरंगे को सलामी दी. 105 मिमी भारतीय फील्ड गन के 21 राउंड फायर हुआ. भारत अब आत्मनिर्भरता के पथ पर आगे बढ़ रहा है. जन गण मन की गूंज दुनियाभर में सुनाई दे रही है.
 

3.तीनों सेनाओं का झलक रहा है पराक्रम

तीनों सेनाओं का झलक रहा है पराक्रम
3

आकाश मिसाइल जमीन से हवा में मार करने वाली भारत की सबसे खतरनाक मिसाइलों में से एक है. कर्तव्य पथ पर आकाश मिसाइल की भी झलक देखने को मिली. इसके अलावा भारत की तीनों सेनाओं का पराक्रम कर्तव्य पथ पर नजर आया.
 

4.राज नहीं, कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ रहा है देश

राज नहीं, कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ रहा है देश
4

भारत अब राज पथ पर नहीं, कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ रहा है. राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ कर दिया गया है. पहली बार कर्तव्य पथ पर सेना आगे बढ़ रही है.
 

5.VIP कल्चर खत्म, आम जनता परेड में सबसे आगे

VIP कल्चर खत्म, आम जनता परेड में सबसे आगे
5

कर्तव्य पथ पर अब पहली कतार में VIP नहीं, मजदूर बैठे हैं. पहली कतार में रिक्शा चालक, कर्तव्य पथ को बनाने वाले मजदूर और उनके रिश्तेदार बैठेंगे, जिन्हें श्रमजीवी का नाम दिया गया है.
 

6.पहली बार शामिल हुए परेड में अग्निवीर

पहली बार शामिल हुए परेड में अग्निवीर
6

जिस अग्नीवीर पर जमकर हंगामा बरपा, वही अग्नीवीर कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ते नजर आए.  गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार अग्निवीर शामिल हुए.
 

7.पहली बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी

पहली बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी
7

कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी पद संभालने के बाद पहली बार गणतंत्र दिवस समारोह में परेड की सलामी ले रही हैं.
 

8.कर्तव्य पथ पर दिखा ऐसा नजारा, वायुवीरों का दिखा पराक्रम

कर्तव्य पथ पर दिखा ऐसा नजारा, वायुवीरों का दिखा पराक्रम
8

पहली बार 21 तोपों की सलामी 105 एमएम की स्वदेशी गन से दी गई है. परेड में आखिरी बार नौसेना का IL-38 विमान नजर आया जिसे देखकर लोगों का उत्साह चरम पर पहुंच गया. फ्लाई पास्ट में राफेल फाइटर जेट, ALH, सुखोई जैसे 44 विमानों ने उड़ान भरी.
 

9.मिस्र की सेना भी परेड में हुई शामिल

मिस्र की सेना भी परेड में हुई शामिल
9

गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी हैं. मिस्र का 120 सदस्यीय मार्चिंग दस्ता भी परेड में शामिल हुआ. दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे हो रहे हैं. ऐसे में इस महत्वपूर्ण अवसर को मनाने, आपसी गर्मजोशी, दोस्ती और सद्भावना के तौर पर राष्ट्रपति को आमंत्रित किया गया है. 
 

Read More
Advertisement
Advertisement
पसंदीदा वीडियो
Advertisement