जस्सी जैसा कोई नहीं, लेकिन सिराज किसी से कम भी नहीं, इंग्लैंड के खिलाफ बन गए मैच विनर
B.Sc से LLB और फिर गवर्नर की कुर्सी तक, जानें सत्यपाल मलिक के पास थीं कौन-कौन सी डिग्रियां?
Elon Musk से सीखें कामयाबी का फॉर्मूला, जानें वो 5 आदतें जिसने बनाया Successful
Bihar SSC CGL Vacancy 2025: BSSC ने 1481 पदों पर निकाली वैकेंसी, 18 अगस्त से भरें फॉर्म
डीएनए मनी
शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में करीब दो फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी, जिसकी वजह से देश के अरबपतियों को 71 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ.
डीएनए हिंदीः वर्ल्ड बैंक (World Bank) के साथ कई आर्थिक एजेंसियां अगले साल तक दुनिया के मंदी में जाने का अनुमान जता चुकी है. जिसकी वजह से दुनियाभर के बाजार के साथ भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिली है. शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में करीब दो फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. जिसका असर देश के 18 में से 17 अरबपतियों की दौलत पर देखने को मिला है. आंकड़ों के अनुसार देश के 17 अरबपतियों की कुल संपत्ति से 71 हजार करोड़ रुपये साफ हो गए. आइए आपको भी बताते हैं अपनी खास रिपोर्ट में...
17 अरबपतियों की नेटवर्थ को 71 हजार करोड़ रुपये का नुकसान
ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के आंकड़ों अनुसार भारत में कुल अरबपतियों की संख्या 18 रह गई है. जिनमें से अंबानी और अडानी समेत 17 अरबपतियों की नेटवर्थ में से 8.9 अरब डॉलर यानी 71 हजार करोड़ रुपये कम हो गए हैं. वैसे तो दुनिया के तमाम अरबपतियों की नेटवर्थ में गिरावट देखने को मिली है, लेकिन हमने सिर्फ भारतीय अरबपतियों का डाटा ही ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स से संकलित किया हैै. आपको बता दुनिया के बाकी अरबपतियों की नेटवर्थ में तो लगातार ही गिरावट देखने को मिल रही है.
World Bank की चेतावनी, अगले साल मंदी की ओर बढ़ सकती है अर्थव्यवस्था
किस भारतीय अरबपति को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान
शुक्रवार को जिन भारतीय अरबपतियों को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है, उनमें अंबानी और अडानी का नाम सबसे आगे है. दोनों ही अरबपतियों की नेटवर्थ से दो अरब डॉलर से ज्यादा कम हुए हैं. मुकेश अंबानी की नेटवर्थ से 2.31 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है, जिसके बाद उनकी कुल नेटवर्थ 88.7 अरब डॉलर रह गई है और वो दुनिया के 10वें सबसे अमीर अरबपति के पायदान पर आ गए हैं. वहीं दूसरी ओर गौतम अडानी की नेटवर्थ में से 2.12 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है. जिसके बाद उनकी कुल नेटवर्थ 147 अरब डॉलर हो गई है. अब वह दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं.
मंदी के खौफ से सहम गया Stock Market, निवेशकों के 6 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूबे
देश के किस अरबपति को हुआ कितना नुकसान
अरबपति का नाम | नुकसान (बिलियन डॉलर में) |
गौतम अडानी | 2.12 |
मुकेश अंबानी | 2.32 |
अजीम प्रेमजी | 0.757 |
शिव नाडर | 0.483 |
राधाकिशन दमानी | 0.977 |
उदय कोटक | 0.033 |
दीलिप शांघवी | 0.116 |
सावित्रि जिंदल | 0.251 |
सुनील मित्तल | 0.097 |
साइरस पूनावाला | 0.141 |
कुमार बिड़ला | 0.437 |
केपी सिंह | 0.515 |
अश्विन दानी | 0.155 |
नुस्ली वाडिया | 0.158 |
बेनू बांगर | 0.172 |
विक्रम लाल | 0.127 |
महेंद्र चोकसी | 0.143 |
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.