Twitter
Advertisement

IND vs ENG 5TH Test Day 4 Highlights: बारिश के कारण दिन का खेल खत्म, मुश्किल में इंग्लैंड; जीत के लिए चाहिए 35 रन

Rashifal 04 August 2025: कर्क और धनु वाले सेहत का रखें खास ध्यान, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

UP News: ड्रोन से डर फैलाने वालों पर योगी सरकार का वार, NSA और गैंगस्टर एक्ट में होगी कार्रवाई

Joe Root Century: ब्रूक के बाद जो रूट का शतक, दांव पर लगा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड; संगकारा को भी पछाड़ा

जब टीचर ने पूछा, फोन क्यों नहीं देखना चाहिए? बच्चों ने दिए ऐसे जवाब, सुनकर हैरान रह जाएंगे आप! Video Viral

IND vs ENG: कैच पकड़ने के बाद कैसे मिला हैरी ब्रूक को छक्का? सिराज की एक गलती से हारेगी टीम इंडिया, मांगनी पड़ी माफी

दुनिया के इन 5 देशों के पास है सबसे ज्यादा UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स! जानें कहां है भारत

कौन हैं Karishma Kotak? जिन्हें WCL के मालिक ने लाइव टीवी पर किया प्रपोज, बला की खूबसूरत हैं एंकर

एक्ट्रेस संगीता बिजलानी ने TIGP 2025 ब्यूटी क्वीन्स को पहनाया ताज, जानें टीन से लेकर मिस और मिसेज इंडिया का ताज किसके सिर सजा? 

दो EPIC नंबर वाले वोटर आईडी को लेकर बुरे फंसे तेजस्वी यादव, चुनाव आयोग ने भेज दिया नोटिस

54 गेंद, 31 रन, रणजी ट्रॉफी में भी फ्लॉप रहे रोहित शर्मा, अब क्या करेंगे हिटमैन

भारत के कप्तान रोहित शर्मा अपने करियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं. पिछले कुछ महीनों से उनके बल्ले से रन ही नहीं निकले रहे. जोकि उनके करियर के लिए अच्छी खबर बात नहीं है.

54 गेंद, 31 रन, रणजी ट्रॉफी में भी फ्लॉप रहे रोहित शर्मा, अब क्या करेंगे हिटमैन

रोहित शर्मा के कदम मानो आगे बढ़ने का नाम नहीं ले रहे थे। उन्हें यह विश्वास ही नहीं हो रहा था कि जिस गेंद को वे गेंदबाज की बगल से खेलने की कोशिश कर रहे थे, वह शॉर्ट मिडविकेट पर चली गई और फील्डर ने उसे कैच कर लिया। उन्होंने हाथों के इशारे से भी यह बताने की कोशिश की। टेस्ट मैच में खराब फॉर्म के चलते रणजी खेलने उतरे रोहित के बल्ले से दोनों पारियों में कुल 31 रन ही निकल सके। उन्होंने अपनी ओर से कोशिशों में कोई कमी नहीं छोड़ी। पहली पारी में उन्होंने 3 रन बनाने के लिए 19 गेंदें खेलीं। पहली पारी में उनका अंदाज बता रहा था कि वे क्रीज पर समय बिताने के इरादे से उतरे हैं, लेकिन उमर नजीर की एक गेंद पर वे चकमा खा गए।

पहली पारी की नाकामयाबी के बाद सेकंड इनिंग में उन्होंने अपना अंदाज बदल लिया। क्रीज पर उतरते ही उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू की। 34 गेंद की अपनी पारी में वे दो चौके और तीन छक्के लगा चुके थे। ऐसा लग रहा था कि अपने रूठे बल्ले को मनाने में वे कामयाब रहे हैं, लेकिन तभी युद्धवीर सिंह की एक गेंद ने उनकी पारी का अंत कर दिया। रोहित भारी कदमों से पवेलियन की ओर चले, लेकिन उनका मन नहीं मान रहा था। ऐसा लग रहा था जैसे मैदान पर उनका कुछ छूटता जा रहा है। चिंता उनके फैन्स को भी हो रही थी। उन्हें अंदेशा हो रहा था कि कहीं रोहित का अंतरराष्ट्रीय करियर तो नहीं पीछे छूटता जा रहा है।

इस अंदेशे की वजहें भी हैं। पिछले एक साल से रोहित के बल्ले से रन ही नहीं निकल रहे।  2024-25 सीजन में टेस्ट मैचों में उन्होंने 10.93 की औसत से रन बनाए हैं। बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच की 10 पारियों में वे केवल एक हाफ सेंचुरी लगा सके। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उन्होंने तीन टेस्ट खेले। इनमें पांच पारियों में केवल एक बार वे दोहरे अंकों में पहुंच सके। हालत ये हो गई कि सीरीज के आखिरी मुकाबले में उन्हें खुद को ही ड्रॉप करना पड़ा। उनके रिटायरमेंट की चर्चाएं जोर पकड़ने लगीं। रोहित ने संन्यास से इंकार करते हुए यह दावा किया कि उनके बल्ले में अब भी जान बाकी है। वे रणजी ट्रॉफी में उतरे, लेकिन किस्मत ने यहां भी उनका साथ नहीं दिया। अब सवाल है कि रोहित क्या करेंगे।

ये सवाल इसलिए क्योंकि रोहित की उम्र अब 37 साल से ज्यादा हो चुकी है। 2025-26 में भारतीय टीम जब अपना पहला टेस्ट मैच खेलेगी, तब तक वे 38 साल के हो चुके होंगे। मतलब साफ है कि उम्र रोहित के साथ नहीं है। टीम में उनकी जगह लेने के लिए कई दावेदार तैयार हैं। अनुभवी केएल राहुल के अलावा अभिमन्यु ईश्वरन अपना दावा पेश कर चुके हैं तो आयुष महात्रे जैसे युवा भी कतार में हैं। रोहित के लिए उम्मीद की एक किरण चैंपियंस ट्रॉफी हो सकती है। फरवरी में होने वाले इस टूर्नामेंट में सभी शीर्ष टीमें होंगी। फॉर्मेट भले अलग हो, लेकिन रोहित के बल्ले पर सबकी निगाहें होंगी।

यदि वे चैंपियंस ट्रॉफी में अपने बल्ले से कमाल दिखा पाते हैं तभी टेस्ट टीम में उन्हें जगह मिल पाएगी। यदि ऐसा नहीं हुआ तो रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय करियर का जल्द ही अंत हो सकता है। रोहित खुद भी यह जानते हैं। मुंबई के शरद पवार एकेडमी ग्राउंड पर पवेलियन लौटते हुए उनकी धीमी चाल की शायद यही वजह थी। वे शायद उस लम्हे को जल्दी पास नहीं आने देना चाहते जब उन्हें अपने संन्यास का ऐलान करना पड़े।

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.  

Read More
Advertisement
Advertisement
पसंदीदा वीडियो
Advertisement