Twitter
Advertisement

SSC Stenographer Admit Card 2025: एसएससी स्टेनोग्राफर इंटीमेशन स्लिप जारी, जानें कब से डाउनलोड कर पाएंगे एडमिट कार्ड

फैट बर्नर पिल की तरह कमर और पेट की चर्बी जला देंगे ये फूड, 7 दिनों का ये वेजिटेरियन डाइट फॉलो करें

Workout Reduce Cancer Risk: रोजाना सिर्फ एक वर्कआउट से कैंसर का खतरा 30% कम! जानिए नई रिसर्च क्या कहती है

HP Police Result 2025: हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, hppsc.hp.gov.in पर ऐसे करें चेक

PPF में पैसे लगाकर हर महीने कमा सकते हैं 56 हजार रुपये, नहीं देना होगा कोई टैक्स, जानिए कैसे

जम्मू-कश्मीर में चौथे दिन भी सेना का 'ऑपरेशन अखल' जारी, एक और आतंकवादी ढेर

Numerology: इन 4 तारीखों पर जन्मे लोग रातोंरात होते हैं मशहूर, वायरल गर्ल मोनालिसा की तरह चमकती है किस्मत

अमरनाथ यात्रा करने के इच्छुक लोगों के लिए बुरी खबर, इस साल तय समय से पहले ही स्थगित कर दी गई, क्या है असली वजह?

...तो हिमाचल प्रदेश देश के नक्शे से गायब हो जाएगा, सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा?

Morning Tea: सुबह उठकर खाली पेट चाय पीना छोड़ दें तो क्या होगा? जानिए 30 दिन में क्या बड़े बदलाव शरीर में दिखने लगेंगे

President Election के बाद टूट जाएंगे ये गठबंधन? जानिए क्यों खतरे में है विपक्षियों की राजनीति

President Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव से कुछ दिन पहले ही कई विपक्षी पार्टियों ने भी एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का ऐलान कर दिया है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कई गठबंधन टूट सकते हैं.

Latest News
President Election के बाद टूट जाएंगे ये गठबंधन? जानिए क्यों खतरे में है विपक्षियों की राजनीति

कई गठबंधनों पर मंडरा रहा है खतरा

डीएनए हिंदी: राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच मुकाबला होना है. इस मुकाबले न सिर्फ़ यह तय होगा कि देश का राष्ट्रपति कौन बनेगा बल्कि इसी चुनाव से कई राज्यों में राजनीतिक पार्टियों के गठबंधन की दिशा भी तय हो जाएगी. राष्ट्रपति चुनाव में जो गठबंधन दांव पर हैं उनमें सबसे अहम है महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी का गठबंधन, यूपी में समाजवादी पार्टी और ओम प्रकाश राजभर की एसबीएसपी का गठबंधन और झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और कांग्रेस का गठबंधन. इनमें से कई पार्टियां अपने गठबंधन के खिलाफ जाकर वोटिंग का मन बना चुकी हैं.

राष्ट्रपति चुनाव में तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और समाजवादी पार्टी जैसे दलों ने संयुक्त उम्मीदवार के रूप में यशवंत सिन्हा को उतारा है. आदिवासी समुदाय से आने वाली द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार बनाकर बीजेपी ने कांग्रेस की सहयोगी पार्टी जेएमएम (झारखंड में), महाराष्ट्र में कांग्रेस के साथ सरकार बनाने वाली शिवसेना और उत्तर प्रदेश में सपा गठबंधन में शामिल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) को अपने पाले में कर लिया है.

यह भी पढ़ें- ठाकरे से मिलेंगे डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, हो सकती है ये 'डील'

टूट जाएगी महा विकास अघाड़ी?
महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन की सरकार गिरने की एक वजह यह भी रही कि शिवसेना के विधायक इस गठबंधन से खुश नहीं थे. सरकार गिरने के बाद पार्टी बचाने में लगे उद्धव ठाकरे ने ऐलान किया है शिवसेना राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को वोट देगी. वहीं, एकनाथ शिंदे गुट भी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में है. कांग्रेस और एनसीपी के साथ सरकार बनाने वाली शिवसेना पर पहले से भी इस गठबंधन को तोड़ने का दबाव है. ऐसे में कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति चुनाव में शिवसेना का यह रुख महा विकास अघाड़ी को तोड़ सकता है.

यह भी पढ़ें- आपके फोन से कोड चुरा लेते हैं ये 'OTP चोर' ऐप्लिकेशन, जानिए कैसे ठगे जा रहे बैंकों के ग्राहक

कहां जाएंगे राजभर?
यूपी के विधानसभा चुनाव में तमाम कोशिशों के बावजूद अखिलेश यादव की अगुवाई वाला गठबंधन सरकार नहीं बना पाया. चुनावी हार के बाद से ही ओम प्रकाश राजभर ने कई बार अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. अब कहा जा रहा है कि अखिलेश भी राजभर से नाराज चल रहे हैं. इसी बीच राजभर ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी. राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि सपा और राजभर की यह तनातनी राष्ट्रपति चुनाव के बाद, इन दोनों पार्टियों के गठबंधन को तोड़ने की दिशा में बढ़ सकती है.

यह भी पढ़ें- बाहुबली MLA अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म, RJD को लगा बड़ा झटका

हेमंत सोरेन भी छोड़ देंगे कांग्रेस का साथ?
झारखंड में जेएमएम और कांग्रेस गठबंधन की सरकार है. हालांकि, बीते कुछ दिनों से कई बार खबरें आ चुकी हैं कि इस गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. इसी बीच आदिवासी उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नाम पर जेएमएम ने भी पाला बदल लिया और उनके समर्थन का ऐलान कर दिया. इसके अलावा, हाल ही में अमित शाह से हेमंत सोरेन की मुलाकात के बाद भी चर्चाएं जोरो पर हैं. सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति चुनाव के बाद झारखंड की राजनीति में भी बड़ी उठापटक देखने को मिल सकती है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों (Latest News) पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में (Hindi News) पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
पसंदीदा वीडियो
Advertisement