Twitter
Advertisement

SSC Stenographer Admit Card 2025: एसएससी स्टेनोग्राफर इंटीमेशन स्लिप जारी, जानें कब से डाउनलोड कर पाएंगे एडमिट कार्ड

फैट बर्नर पिल की तरह कमर और पेट की चर्बी जला देंगे ये फूड, 7 दिनों का ये वेजिटेरियन डाइट फॉलो करें

Workout Reduce Cancer Risk: रोजाना सिर्फ एक वर्कआउट से कैंसर का खतरा 30% कम! जानिए नई रिसर्च क्या कहती है

HP Police Result 2025: हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, hppsc.hp.gov.in पर ऐसे करें चेक

PPF में पैसे लगाकर हर महीने कमा सकते हैं 56 हजार रुपये, नहीं देना होगा कोई टैक्स, जानिए कैसे

जम्मू-कश्मीर में चौथे दिन भी सेना का 'ऑपरेशन अखल' जारी, एक और आतंकवादी ढेर

Numerology: इन 4 तारीखों पर जन्मे लोग रातोंरात होते हैं मशहूर, वायरल गर्ल मोनालिसा की तरह चमकती है किस्मत

अमरनाथ यात्रा करने के इच्छुक लोगों के लिए बुरी खबर, इस साल तय समय से पहले ही स्थगित कर दी गई, क्या है असली वजह?

...तो हिमाचल प्रदेश देश के नक्शे से गायब हो जाएगा, सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा?

Morning Tea: सुबह उठकर खाली पेट चाय पीना छोड़ दें तो क्या होगा? जानिए 30 दिन में क्या बड़े बदलाव शरीर में दिखने लगेंगे

फिर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा यमुना का पानी, अब कैसा है दिल्ली का हाल

Yamuna Water Level: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर काफी तेजी से कम हो रहा है और अब यह खतरे के निशान से थोड़ा नीचे आ गया है.

फिर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा यमुना का पानी, अब कैसा है दिल्ली का हाल

Rajghat Delhi

डीएनए हिंदी: देश की राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार कम हो रहा है. जलस्तर घटने की वजह से यमुना का पानी सुबह 6 बजे 205.25 मीटर तक पहुंच गया है जबकि खतरे का निशान 205.33 मीटर पर है. राजघाट पर मौजूद महात्मा गांधी की समाधि के मुख्य स्थल से पानी कम हो गया है लेकिन पिछले इलाकों में अभी भी पानी भरा हुआ है. यमुना नदी में जलस्तर भले ही कम हो गया है लेकिन बहाव अभी भी तेज है. दिल्ली में बाढ़ का असर कम होने के साथ ही यही पानी अब आगरा में तबाही मचा रहा है. ताजमहल तक पानी पहुंच जाने की वजह से इस ऐतिहासिक इमारत को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है.

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दिल्ली में राजघाट के अगल-बगल में पानी भरा हुआ है. राजघाट के पीछे का हिस्सा जो यमुना नदी की ओर है वहां भी काफी जलभराव है. हालांकि, अब महात्मा गांधी की समाधि से पानी हट गया है. मंगलवार को खुद दिल्ली के उपराज्यपाल और दिल्ली की मंत्री आतिशी राजघाट गई थीं और यहां से पानी निकाले जाने के काम की समीक्षा की थी. राजघाट के सामने वाली सड़क से पानी हटने के बाद अब यह लोगों के आवागमन के लिए चालू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें- अब ताजमहल भी किया गया बंद, व्यू पॉइंट तक पहुंचा यमुना का पानी, आगरा में अलर्ट

घट रहा है यमुना नदी का पानी
यमुना नदी का पानी तेजी से कम हो रहा है. अब यह खतरे के निशान से नीचे भी आ गया है. बता दें कि पहले भी पानी कम हुआ था लेकिन बीच में दो दिन यमुना का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा था. आखिर में यमुना का पानी घट रहा है. इसका नतीजा यह है कि अब ज्यादातर सड़कों पर परिवहन चालू हो चुका है. इसके अलावा, मेट्रो और रेल परिवहन भी अब पूरी तरह से सामान्य हो चुका है. दिल्ली में आईटीओ इलाके में यमुना नदी पर बने एक बैराज को खोला जा चुका है. बाकी के बैराज को खोलने का काम अभी जारी है ताकि यहां से यमुना नदी का पानी तेजी से निकल सके.

यह भी पढ़ें- MP में 20 फीट गहरे बोरवेल में गिरी ढाई साल की मासूम, रेस्क्यू जारी

दिल्ली के बाद आगरा में यमुना नदी का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है. यमुना का पानी बढ़ने की वजह से ताजमहल समेत कई स्मारकों के पास पानी भर गया है. निचले इलाकों में बसे गांवों को खाली करवाया गया है और लोगों को सलाह दी गई है कि यमुना के किनारे न जाएं. गोकुल बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने की वजह से यमुना का जलस्तर आगरा में बढ़ने के आसार हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
पसंदीदा वीडियो
Advertisement