Twitter
Advertisement

Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोग रातोंरात होते हैं मशहूर, वायरल गर्ल मोनालिसा की तरह चमकती है किस्मत

अमरनाथ यात्रा करने के इच्छुक लोगों के लिए बुरी खबर, इस साल तय समय से पहले ही स्थगित कर दी गई, क्या है असली वजह?

...तो हिमाचल प्रदेश देश के नक्शे से गायब हो जाएगा, सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा?

Morning Tea: सुबह उठकर खाली पेट चाय पीना छोड़ दें तो क्या होगा? जानिए 30 दिन में क्या बड़े बदलाव शरीर में दिखने लगेंगे

ओह मॉय गॉड... प्रियंका चोपड़ा ने रेखा के लिए सोशल मीडिया पर ये क्या लिख दिया ! इंस्टा पोस्ट देख हर कोई चौंक रहा

Sawan Akhiri Somwar: सावन का आखिरी सोमवार और प्रदोष पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, दूर होंगी सारे ग्रहदोष और विपदाएं

Chutney For Uric Acid Control: यूरिक एसिड के मरीज खाएं ये देसी चटनी, जोड़ों के दर्द और गठिया में मिलेगा आराम   

किसी से भी दोस्ती करने में नहीं होगी हिचकिचाहट, अपनाएं ये 5 असरदार तरीके

IND vs ENG 5TH Test Day 4 Highlights: बारिश के कारण दिन का खेल खत्म, मुश्किल में इंग्लैंड; जीत के लिए चाहिए 35 रन

नहीं मिल रही है नौकरी, तो अपनाएं ये 5 टिप्स; तुरंत आएगा ऑफर लेटर

Russia Ukraine War : रूस की दुनिया को धमकी, हमने प्रतिबन्ध लगाए तो तुम्हें ज़्यादा नुकसान होगा

अमेरिका द्वारा रूस से पेट्रोलियम आयात पर प्रतिबंध के बाद रूसी सरकार ने अपनी ओर से प्रतिबन्ध लगाने की धमकी दी है.

Russia Ukraine War : रूस की दुनिया को धमकी, हमने प्रतिबन्ध लगाए तो तुम्हें ज़्यादा नुकसान होगा

रूस ने गूगल न्यूज़ पर बैन लगा दिया है. 

डीएनए हिंदी: 24 फरवरी को रूस द्वारा यूक्रेन(Ukraine) पर आक्रमण करने के बाद दुनिया भर के बहुत सारे देश रूस से ख़फ़ा हैं. यूरोपियन यूनियन के देशों सहित कई अन्य देशों ने रूस पर कड़ा प्रतिबन्ध लगाया है. इसके प्रति विरोध दर्ज करते हुए रूस ने पश्चिमी देशों को धमकी दी है कि रूस एक विस्तृत प्लान पर काम कर रहा है जिसमें उस पर लगाए गए प्रतिबंधों के ख़िलाफ़ तेज़ी से वैसी प्रतिक्रया दी जाएगी जिसे पश्चिमी देशों पर गहरा असर पड़ सकता है.

प्रतिबंध की वजह से चरमराई रूस की अर्थव्यवस्था

गौरतलब है कि रूस(Russia) की अर्थव्यवस्था 1991 में सोवियत संघ के विघटन के बाद पहली बार इस तरह चरमराई है. इसकी मुख्य वजह रूस पर पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबन्ध हैं.

रूस की आधिकारिक आरआईए न्यूज़ एजेंसी के अनुसार रूसी विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर Dmitry Birichevsky ने कहा है कि रूस की प्रतक्रिया तेज़, सोची-समझी हुईऔर पश्चिमी देशों के लिए बेहद प्रभावकारी होगी.

Russia-Ukraine War : यूक्रेनी राष्ट्रपति ने यूरोपीय देशों से एकजुट होने की अपील की, कहा- रूस को घोषित करें आतंकी देश

बाइडेन ने लगाया  रूस से पेट्रोलियम आयात पर प्रतिबन्ध

माना जा रहा है कि रूस की यह प्रतिक्रया अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन(Jo Biden) के द्वारा रूस से पेट्रोलियम आयात पर लगाए गए प्रतिबन्ध के बाद आई है. ध्यातव्य है कि  पिछले हफ़्ते रूस ने धमकी दी थी कि अगर अमेरिका और यूरोपियन यूनियन देशों ने रूस से पेट्रोल आयात पर प्रतिबन्ध लगाया तो इसकी कीमतें 300 अमेरिकी डॉलर तक पहुंच सकती है. रूस का कहना है कि यूरोपियन यूनियन लगभग 500 मिलियन तेल की ख़पत साल भर में करता है और रूस लगभग  इसके एक तिहाई हिस्से की आपूर्ति करता है.

यूक्रेन(Ukraine) हमले के बाबत रूस(Russia) का कहना है कि यह सैनिक कार्रवाई रूस की सुरक्षा के लिए ज़रूरी है कि अमेरिका रूस की सीमा तक नाटो के ज़रिए पहुंच रहा है और पश्चिमी देशों के समर्थक नेताओं को यूक्रेन में मदद कर रहा है. यूक्रेन का कहना है कि वह अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है.

Read More
Advertisement
Advertisement
पसंदीदा वीडियो
Advertisement