सोने से जुड़ी ये गलती 172 तरह के रोग दे सकती है, नींद पर हुई ये रिसर्च पढ़कर खुली रह जाएंगी आंखें
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में तीसरे दिन भी सुरक्षा बलों का अभियान जारी, एक आतंकवादी ढेर
कौन हैं जापान के दिग्गज बिजनेसमैन Hoshi Takayuki? जिसने शिव भक्ति में छोड़ दिया करोड़ों का कारोबार
'रात की पार्टियों में नहीं जाना, हो सकता है गैंगरेप'... Gujarat Police के Poster पर क्यों मचा बवाल
IAS रिया डाबी के पति IPS मनीष कुमार को मिली नई जिम्मेदारी, इस जगह हुआ ट्रांसफर
कार पर भगवान का नाम या तस्वीर कस्टमाइज करना कितना धर्म सम्मत? जानें इसका कैसा परिणाम मिलेगा
भारत
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने शुक्रवार को संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर अपनी प्रतिक्रिया को लेकर विवाद खड़ा कर दिया. इसके बाद बीजेपी ने उन पर निशाना साधा है.
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने शुक्रवार को संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर अपनी प्रतिक्रिया को लेकर विवाद खड़ा कर दिया. उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 'बेचारी' कहा. सोनिया गांधी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'अंत तक राष्ट्रपति बहुत थक गई थीं...बेचारी, वह मुश्किल से बोल पा रही थीं.'
केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष की टिप्पणी पर उनकी आलोचना की. नड्डा ने एक्स पर लिखा, 'पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी द्वारा राष्ट्रपति के लिए 'बेचारी' शब्द का इस्तेमाल करना बेहद अपमानजनक है और यह सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा के प्रति विपक्ष की निरंतर उपेक्षा को दर्शाता है. दुर्भाग्य से, यह कोई अकेली घटना नहीं है,' 'जब राष्ट्रपति सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाल रही थीं, तब विपक्ष-अपनी सामंती मानसिकता से प्रेरित होकर- पिछड़े वर्गों और महिलाओं के सशक्तिकरण का मजाक उड़ाने लगा, जो प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लाया गया एक बदलाव है.' '
वहीं, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, 'मैं सोनिया गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं द्वारा की गई टिप्पणियों की निंदा करता हूं. हमारी राष्ट्रपति, एक आदिवासी महिला, कमजोर नहीं हैं. द्रौपदी मुर्मू ने देश और समाज के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है और वे कल्पना भी नहीं कर सकते कि उन्होंने किस तरह का काम किया है. उन्हें उनसे माफी मांगनी चाहिए.'
भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पर पोस्ट किया, 'सोनिया गांधी द्वारा राष्ट्रपति को 'बेचारा' कहना उच्च पद का अपमान है और उनकी सामंती मानसिकता को दर्शाता है. यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन पहली आदिवासी महिला का उपहास किया है.'
राष्ट्रपति मुर्मू का संसद में संयुक्त संबोधन
उन्होंने कहा, 'राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से संसद के बजट सत्र की शुरुआत हुई. उन्होंने कहा, 'हमारा एक ही लक्ष्य है कि विकसित भारत बनें.' राष्ट्रपति ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम उठाने के लिए सरकार की सराहना की. 'देश ने देश की सीमाओं की रक्षा और आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं. सरकार ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में भी कदम उठाए हैं. मेक इन इंडिया से हम मेक फॉर द वर्ल्ड की ओर बढ़ चुके हैं.
यह भी पढ़ें - Budget 2025: बजट से पहले क्यों पेश किया जाता है Economic Survey? आसान भाषा में जानें पूरी कहानी
राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा, 'उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक परियोजना पूरी हो चुकी है और अब देश कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेलवे लाइन से जुड़ जाएगा. भारत का मेट्रो रेल नेटवर्क अब 1000 किलोमीटर के मील के पत्थर को पार कर गया है. भारत के पास दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क है.
खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से