Twitter
Advertisement

जब बेटी बनी 'द्रोणाचार्य' और मां ने साथ मिलकर पास की NEET की परीक्षा, संघर्ष और समर्पण की मिसाल है यह कहानी

IND vs ENG: टीम इंडिया की जीत पक्की! ओवल टेस्ट में इंग्लैंड के लिए रन चेज काफी मुश्किल, देखें आंकड़े

श्रीनगर एयरपोर्ट पर मचा बवाल, आर्मी ऑफिसर ने की लात-घूंसों की बरसात, अस्पताल में भर्ती हुआ कर्मचारी

Aniruddhacharya के पिता की योगी-मोदी से इंसाफ की गुहार! कहा बेटे के आश्रम में मेरे साथ गलत हो रहा, जानिए क्या है मामला

दिल्ली के ऊपर नहीं उड़ेंगे पैरा-ग्लाइडर, ड्रोन जैसै कई और एयरक्रॉफ्ट्स, जानें दिल्ली पुलिस ने क्यों किया प्रतिबंधित

इस Magical Tea से रिप्लेस करें रोज की चाय, नसों से बाहर निकल जाएगा गंदा Cholesterol

DU UG Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी राउंड 3 अपग्रेड, प्रेफरेंस रीऑर्डर विंडो आज होगी बंद, देखें डिटेल्स

क्या देश छोड़ने की तैयारी में हैं एक्शन हीरो अक्षय कुमार? 7 महीने एक्टर ने बेच दीं मुंबई की 8 प्रॉपर्टीज

जब राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के लिए किशोर कुमार को आया था फोन, लेकिन इस एक शर्त ने पूरा खेल बिगाड़ दिया

Takotsubo Cardiomyopathy: कब दिल टूटने पर चली जाती है जान? जानें क्या है ताकोत्सुबो कार्डियोमायोपैथी बीमारी

Mahabharata Secrets Revealed: धर्मराज युधिष्ठिर ने किया था ये अधार्मिक कृत्य!

Mahabharata Secrets Revealed: महाभारत के तमाम पात्रों के बीच युधिष्ठिर ही एकमात्र ऐसे थे जिन्हें धर्मराज की उपाधि मिली हुई है. उनके कहे पर सबका भरोसा था. लेकिन इस धर्मराज से भी कुछ इन्सानी चूकें हुई हैं और इस नाते उनकी आलोचना भी होती है.

Latest News
Mahabharata Secrets Revealed: धर्मराज युधिष्ठिर ने किया था ये अधार्मिक कृत्य!

द्रोणाचार्य से 'अश्वत्थामा हतो, नरो वा कुंजरो वा' कहते धर्मराज युधिष्ठिर.

महाभारत में कई चरित्र ऐसे हैं जो प्रेरक हैं. युधिष्ठिर, अर्जुन, भीम, नकुल, सहदेव, कर्ण से लेकर पितामह भीष्म, द्रोणाचार्य विदुर, अश्वत्थामा तक कई नाम हैं, जो अपने गुणों के कारण भारतीय समाज को प्रेरित करते हैं. इन सबमें युधिष्ठिर ऐसे थे जिन्हें धर्मराज की उपाधि मिली हुई है. लेकिन इस धर्मराज से भी कुछ इन्सानी चूकें हुई हैं और इस नाते उनकी आलोचना भी होती है.

पहली चूक युधिष्ठिर ने जुए में द्रौपदी को दांव पर लगाकर की थी. स्त्री का उपयोग वस्तु के रूप में करने को लेकर आज का समाज युधिष्ठिर के इस निर्णय की आलोचना करता है. धर्मराज युधिष्ठिर का दूसरा कृत्य तो लोकोक्ति में तब्दील हो गया और आज के समाज में 'युधिष्ठिरी सच' के रूप में इस्तेमाल होने लगा.


इसे भी पढ़ें : Interesting Mythological Story: पृथ्वी पर कैसे अवतरित हुई देव नदी गंगा


गुरुद्रोण की व्यूह रचना से पांडवों की सेना जब पस्त पड़ने लगी तो श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को कूटनीति अपनाने को कहा. इसी कूटनीति के तहत प्रसारित किया गया कि अश्वत्थामा मारा गया. गुरुद्रोण को इस बात पर भरोसा नहीं हुआ कि उनका पुत्र अश्वत्थामा मारा गया होगा. तब उन्होंने धर्मराज युधिष्ठिर से पूछा कि क्या अश्वत्थामा मारा गया. इस सवाल के जवाब में युधिष्ठिर ने कहा - अश्वत्थामा हतो, नरो वा कुंजरो वा. मतलब यह कि युधिष्ठिर ने जानते हुए कि अश्वत्थामा नाम का हाथी मरा है, गुरुद्रोण से कहा - अश्वत्थामा मारा गया लेकिन नर नहीं हाथी. युधिष्ठिर जब कह रहे थे - नर नहीं हाथी - तभी श्रीकृष्ण ने शंख फूंककर बहुत तेज आवाज निकाली और इस तेज स्वर में गुरुद्रोण युधिष्ठिर का अंतिम वाक्य नहीं सुन सके. बस, उन्होंने इतना जाना कि अश्वत्थामा मारा गया. युद्धभूमि में ही वे पुत्रशोक में डूब गए और अपने शस्त्र धरती पर रख दिए. तभी पांचाल नरेश द्रुपद के पुत्र और द्रौपदी का जुड़वां भाई धृष्टद्युम्न ने उनका वध कर दिया. इस तरह युधिष्ठिर के एक अधूरे सच ने गुरुद्रोण को मौत के मुंह में धकेल दिया.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़े.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
पसंदीदा वीडियो
Advertisement