Twitter
Advertisement

IND vs ENG 5th Test Day 3 Highlights: जायसवाल का शतक, फिर वॉशिंगटन का तूफान; भारत ने दिया 374 रन का टारगेट

वोटर आईडी कार्ड मामले में बुरी तरह फंसते दिख रहे हैं तेजस्वी यादव, इन वजहों से बढ़ सकती हैं RJD नेता की मुश्किलें

जानिए वो ट्रिक्स जिनसे सोशल मीडिया पर छा जाएगा आपका कंटेंट

Saina Nehwal: तलाक के महज 19 दिन बाद फिर एक हुए साइना नेहवाल और उनके पती, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा हड़कंप

न डेस्क, न मीटिंग, ये 'महाराज' सिर्फ किचन से कर रहा है घंटों में लाखों की कमाई, वायरल पोस्ट ने उड़ाए लोगों के होश

Rashifal 03 August 2025: सेहत से लेकर संबंध तक, आज कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें अपना राशिफल

अलविदा कहते हुए निभाया दोस्ती का वादा, वजह जान हो गया हर कोई भावुक अंतिम यात्रा में डांस का Video Viral

वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज को सोशल मीडिया पर मिली जान से मारने की धमकी, फेसबुक पोस्ट से मचा बवाल

नौकरी की सैलरी से नहीं हो रही है बचत, तो शुरू करें ये 5 पार्टटाइम बिजनेस; हो जाएंगे मालामाल

अनिल कपूर ने एचआईवी-एड्स पीड़ितों के इलाज के लिए रिसर्च सेंटर को दिए 75 लाख रुपए

सबसे ज्यादा किस मंत्रालय में हो रहा है भ्रष्टाचार? हैरान कर देगी ये रिपोर्ट

Corruption Cases: CVC की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक साल में भ्रष्टाचार की सबसे ज्यादा शिकायतें केंद्रीय गृह मंत्रालय में आई हैं.

सबसे ज्यादा किस मंत्रालय में हो रहा है भ्रष्टाचार? हैरान कर देगी ये रिपोर्ट

Representative Image

डीएनए हिंदी: केंद्रीय गृह मंत्रालय देश के सबसे अहम मंत्रालयों में से एक है. अब एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कहा गया है कि बीते कुछ सालों में भ्रष्टाचार की सबसे ज्यादा शिकायतें गृह मंत्रालय के कर्मचारियों के खिलाफ ही आई हैं. भ्रष्टाचार के मामलों में दूसरे नंबर पर रेल मंत्रालय है. ये आंकड़े सेंट्रल विजिलेंस कमीशन (CVC) की नई सालाना रिपोर्ट में सामने आए हैं. इस रिपोर्ट के मुताबिक, बीते एक साल में भ्रष्टाचार की सबसे ज्यादा शिकायत गृह मंत्रालय, फिर रेल मंत्रालय और फिर बैंक कर्मचारियों के खिलाफ सामने आई है.

CVC की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2022 में केंद्रीय कर्मचारियों और विभागों के खिलाफ कुल 1,15,203 शिकायतें सामने आईं. इनमें से 85,437 शिकायतों का निपटारा हो गया और 29,766 अभी पेंडिंग में हैं. बाकी की 22,034 शिकायतें ऐसी थीं जो तीन महीने से ज्यादा समय तक पेंडिंग थीं. एक अधिकारी ने बताया कि CVC ने नियम तय किया है कि किसी भी शिकायत पर 3 महीने के अंदर कार्यवाही हो जानी चाहिए.

यह भी पढ़ें- शिंदे सरकार के मंत्री बोले, 'रोज मछली खाती हैं ऐश्वर्या राय इसीलिए इतनी सुंदर हैं आंखें'

किस विभाग में कितनी शिकायत?
पिछले साल गृह मंत्रालय के कर्मचारियों के खिलाफ सबसे ज्यादा 46,643, रेल मंत्रालय के कर्मचारियों के खिलाफ 10,580 और बैंक कर्मचारियों के खिलाफ 8,129 शिकायतें सामने आई हैं. इसमें से गृह मंत्रालय की 23,919 शिकायतों का निपटारा हो गया. 22,724 पेंडिंग हैं और 19,198 ऐसी थीं जो 3 महीने से ज्यादा समय तक पेंडिंग थीं. वहीं, रेलवे की 9663 शिकायतों और बैंक की 7,762 शिकायतों का निपटारा हो गया.

यह भी पढ़ें- SC ने 27 हफ्ते की गर्भवती को दी गर्भपात की अनुमति, रेप पीड़िता है महिला

इसमें दिल्ली की सरकार के कर्मचारियों के खिलाफ 7,370 शिकायतें सामने आईं जिसमें से 6804 का निपटारा हो गया. 566 पेंडिंग हैं और 18 शिकायतें ऐसी थीं जो 3 महीने से ज्यादा समय तक पेंडिंग रहीं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
पसंदीदा वीडियो
Advertisement