डीएनए एक्सप्लेनर
DNA TV Show: देश की चार महान शख्सियतों को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया है. यह सर्वोच्च सम्मान महज एक मेडल नहीं है बल्कि इसकी अहमियत कहीं ज्यादा है. भारत रत्न की हर जानकारी का डीएनए पेश कर रही है ये रिपोर्ट.
DNA TV Show: राष्ट्रपति भवन में हुए एक भव्य कार्यक्रम में शनिवार को 4 महान शख्सियतों को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया. इन सभी विभूतियों के परिवार के लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए, जिन्होंने इस सम्मान को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ग्रहण किया. भारत रत्न सम्मान मात्र एक मेडल या सर्टिफिकेट नहीं है. ये एक ऐसा सम्मान है, जो हर किसी की किस्मत में नहीं होता है. इसकी अहमियत क्या है, ये इस बात से आपको पता चलेगा कि आजादी से बाद से अब तक मात्र 53 लोगों को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है. भारत रत्न सम्मान जिन लोगों को मिलता है, उनकी शख्सियत एक आम नागरिक से विशेष नागरिक में कैसे बदल जाती है, आज हम आपको ये बताने वाले हैं. साथ ही आपको बताएंगे कि भारत रत्न सम्मान से एक भारतीय नागरिक को क्या-क्या मिलता है.
शनिवार को इन्हें मिला है मरणोपरांत भारत रत्न
इस बार केंद्र सरकार ने 5 लोगों को भारत रत्न दिए जाने का ऐलान किया था. इनमें से 4 महान विभूतियों को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया है. इन चारों को ही शनिवार को इस सम्मान से नवाजा गया है. देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भी भारत रत्न से सम्मानित किया जाना था, लेकिन आज उनकी तबियत खराब थी तो वो नहीं आ पाए. इसलिए 31 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, लालकृष्ण आडवाणी के घर जाकर उन्हें ये सम्मान देंगी. उस मौके पर उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा होंगे. आज मरणोपरांत सम्मानित किए गए नेताओं में निम्न नाम शामिल हैं-
इन्होंने लिया अपने बुजुर्ग की जगह सम्मान
जिन शख्सियतों को आज राष्ट्रपति भवन में भारत रत्न सम्मान दिया गया है, उनके परिवार के सदस्यों ने ये ग्रहण किया है. स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के लिए उनके पोते जयंत चौधरी ने भारत रत्न सम्मान ग्रहण किया. इसी तरह से कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर ने सम्मान लिया. पीवी नरसिम्हा राव के परिवार से उनके बेटे पीवी प्रभाकर राव ने भारत रत्न सम्मान ग्रहण किया और कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन की बेटी नित्या राव ने राष्ट्रपति से ये सम्मान ग्रहण किया.
विवादों में घेरने की कोशिश की गई सर्वोच्च सम्मान को भी
इस बार जिन लोगों को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है, उसको लेकर राजनीति भी खूब हुई. दरअसल इस बार कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है. जब इनके नाम का ऐलान हुआ था, तब ये माना गया कि बीजेपी बिहार में अपनी पैठ मजबूत करना चाहती है, इसलिए कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के बारे में सोचा है. इसी तरह से जब कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को सम्मानित करने का ऐलान हुआ तो ये माना गया कि किसानों को साधने के लिए ही हरित क्रांति के इस जनक को भारत रत्न दिए जाने का ऐलान किया गया है. यही नहीं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भी जब भारत रत्न दिए जाने का ऐलान हुआ तो किसान और जाट वोटबैंक को साधने का आरोप लगा.
सम्मान की सबसे ऊंची पायदान है भारत रत्न
देश में नागरिकों और अपने क्षेत्र में महान कार्य करने वालों लोगों को अलग-अलग तरह के शासकीय सम्मान दिए जाते हैं. पद्मश्री, पद्मविभूषण जैसे तमाम सम्मान देकर, देश के नागरिकों को अच्छा काम करने के लिए प्रेरित किया जाता है. इन सम्मान की लिस्ट में सबसे ऊंचा पायदान भारत रत्न का है. इसलिए भारत रत्न सम्मान को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान माना जाता है.
ऐसा होता है भारत रत्न का मेडल
भारत रत्न का मेडल तांबे का बना होता है, जो पीपल के पत्ते के डिजाइन का होता है. इस पर प्लैटिनम धातु से बना हुआ चमकता सूर्य होता है. पीपल के पत्ते के किनारों पर भी प्लैटिनम होता है. मेडल के नीचे एक तरफ चांदी से हिंदी भाषा में भारत रत्न लिखा होता है. इसके पीछे की तरफ अशोक स्तंभ होता है. जिसके नीचे सत्यमेव जयते लिखा होता है.
धनराशि नहीं मिलती तो भारत रत्न मिलने से क्या लाभ?
कई लोगों के दिमाग में ये बात आती होगी कि भारत रत्न जिन्हें दिया जाता है, उन्हें यदि कोई धनराशि नहीं मिलती तो इस सम्मान से क्या लाभ मिलता है. देखा जाए तो देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान हासिल करना, अपने आप में बहुत बड़ी बात है. ये सबके लिए नहीं होता है. देश में उन्हीं को ये सम्मान मिलता है, जिन्हें देश में उनकी काबिलियत या सेवा से पहचान मिली हो. भारत रत्न सम्मान में पैसा नहीं मिलता है, लेकिन भारत रत्न से सम्मानित व्यक्ति जहां भी रहता है, वो राज्य अतिथि के तौर पर माना जाता है.
इससे आप समझ सकते हैं कि जब किसी नागरिक को भारत रत्न मिलता है, तो उसे भारत सरकार देश का एक महत्वपूर्ण व्यक्ति मानती है. वरीयता क्रम में शामिल होने के बाद से उसी के हिसाब से सुविधाएं मिलती हैं, लेकिन अब सवाल ये है कि जब किसी व्यक्ति को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान मिलता है, तो उसका क्या लाभ मिलता है?
दिखावा नहीं कर सकते भारत रत्न होने का
'भारत रत्न' एक ऐसा सम्मान है, जिसका दिखावा करना भी उस सम्मान का अपमान माना जाता है. जिस भी व्यक्ति को भारत रत्न मिलता है, वो अपने नाम के साथ 'भारत रत्न' नहीं लिख सकता है. लेकिन भारत रत्न से सम्मानित व्यक्ति अपने बायोडेटा या लेटरहेड पर 'भारत रत्न प्राप्तकर्ता' या 'राष्ट्रपति द्वारा भारत रत्न से सम्मानित' लिख सकते हैं.
DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.
देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.
इस शादीशुदा टीवी एक्टर का था अफेयर! पत्नी से तलाक का नहीं है कोई मलाल
वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तानी महिला ने बच्ची को दिया जन्म, नाम रखा 'भारती', जानें पूरा माजरा
Water Fear: पानी से लगता है डर? अगर दिख रहे ये संकेत तो ये इस मानसिक बीमारी का है लक्षण
Kamda Ekadashi 2025: इस दिन है कामदा एकादशी व्रत, जानें इस दिन पूजा विधि से लेकर मंत्र और आरती
Israel: डॉक्टरों को मार रहा इजरायल! UN का IDF पर गंभीर आरोप, जानिए पूरा मामला
Squid Game के खिलाड़ी नंबर 1 को मिली यौन उत्पीड़न मामले में सजा, हुई एक साल की जेल
ये है भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां प्लेटफॉर्म टिकट नहीं पासपोर्ट दिखाकर होती है एंट्री
4 मैच में 21 रन, ऋषभ पंत का हरेक रन एक करोड़ से ज्यादा का, LSG को तो लेने के देने पड़ गए
'दया कुछ तो गड़बड़ है' CID के ACP प्रद्युमन की होगी मौत! खुद एक्टर ने कही ये बड़ी बात
LSG vs MI Highlights: मुंबई को नहीं रास आता 'नवाबों का शहर', लखनऊ ने 12 रनों से दी करारी शिकस्त
IPL 2025: हार्दिक ने रचा इतिहास, बने आईपीएल में 5 विकेट लेने वाले पहले कप्तान!
शार्दुल ठाकुर कैसे बने 'Lord Shardul,' जानिये कैसे इसके पीछे है Rohit Sharma का बड़ा हाथ!
क्या है Weight Loss के लिए वॉकिंग का 5-4-5 फार्मूला, जानें इसके फायदे और सही तरीका
IPL 2025: फिर से चेन्नई के कप्तान बनेंगे धोनी, टीम से बाहर होंगे ऋतुराज गायकवाड!
MI V LSG: क्या आज के मैच में खेलेंगे जसप्रीत बुमराह,आ गया अपडेट
LSG vs MI, IPL 2025: क्या एकाना में बल्ले से 2024 जैसा जलवा बिखेर पाएंगे Nicholas Pooran?
LSG vs MI मैच से पहले लखनऊ स्टेडियम के बाहर हादसा, आग की चपेट में आने से बचे फैंस
Neem Karoli Dham का होगा कायाकल्प, अब भक्तों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं, बढ़ेगी सुरक्षा!
गुमनाम के बहाने याद करना मनोज कुमार को...
'लग जा गले' हो या 'मेरे देश की धरती', Manoj Kumar के इन 5 सदाबहार गानों ने उन्हें कर दिया अमर
रील्स देखने की आदत से कमजोर हो रही हैं आंखें, इन घरेलू नुस्खों से बढ़ाएं Eyesight
क्या है वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025? जिसे लेकर मची है हाय-तौबा, जानें इसकी विशेषताएं और प्रमुख लाभ
Diabetes समेत इन बीमारियों को दूर रखते हैं ये 5 ग्रीन जूस, घर पर ऐसे बनाएं
CSK vs DC Weather Report: बारिश करेगी फैंस का मजा किरकिरा? जानें चेन्नई में कैसा रहेगा मौसम का हाल
Trump की टैरिफ घोषणा पर बौखलाए दुनिया भर के नेता, बताया क्या होगा इस फैसले का ग्लोबल असर!
king Cobra के जहर का भी इन जानवरों पर नहीं होता असर
'डेटिंग या अफवाह', Yuzvendra Chahal संग क्या है RJ Mahvash का रिश्ता, जानें सच
Eye Care: शरीर में दिखें ये लक्षण तो भूलकर भी न करें इग्नोर, हमेशा के लिए चली जाएगी आंखों की रोशनी!
Breakup का दर्द, शरीर में असर... 25 साल की लड़की के पैरों ने भी छोड़ा साथ, डाॅक्टर हैरान
गर्मियों में रामबाण है ये जूस, रोजाना पीने से मिलेंगे कई बड़े स्वास्थ्य लाभ
Health Tips: इन 5 चीजों को खाने से दूर होगी थकान और कमजोरी, सुस्त पड़े शरीर में भर जाएगी ताकत
Actor Manoj Kumar: स्क्रीन पर हीरोइन को छूने से बचते थे मनोज कुमार, जानिए इसकी वजह
प्रधानमंत्री के कहने पर मनोज कुमार ने बनाई थी उपकार, लेकिन बनने से पहले ही...
Manoj Kumar Death: मनोज कुमार की वो 5 फिल्में, जिन्होनें दिखाया देश का असली चेहरा
इन फिल्मों से 'भारत कुमार' बने मनोज कुमार
Manoj Kumar Paases Away: दिग्गज कलाकार Manoj Kumar का हुआ निधन, 87 की उम्र ली आखिरी सांस
मर्दों और महिलाओं के बीच जमकर चल रहे थे लात-घूंसे, अचानक छत हुई धड़ाम, Viral Video देख सहम गए लोग
Ekta kapoor के Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi की हो रही है वापसी! फिर दिखेगी मिहिर और तुलसी की जोड़ी
Tulsi Plant Care: गर्मियों में सूख न जाए तुलसी का पौधा, सिर्फ पानी नहीं डालें ये 4 घरेलू खाद
10 दिन पहले हुई सगाई, घर पर चल रही थी शादी की तैयारियां, जगुआर प्लेन क्रैश में हरियाणा का लाल शहीद
'मैं गिरफ्तार होने को तैयार...', क्या टीचर्स भर्ती स्कैम के जाल में फंस जाएंगी CM ममता बनर्जी?
King Cobra से 100 गुना जहरीला है ये महज 1सेंटीमीटर का जीव, इसका काटा पानी नहीं मांगता
Waqf Bill पर बहस में 400 एकड़ के इस प्लॉट की चर्चा, क्यों खास है जमीन का ये टुकड़ा, जानिए सबकुछ
मध्य प्रदेश के खंडवा में बड़ा हादसा, कुएं में गणगौर विसर्जन की तैयारी कर रहे 8 लोगों की मौत