डीएनए एक्सप्लेनर
Flood Alert: दिल्ली में यमुना नदी का स्तर 205.33 मीटर के खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है. इसके चलते रेलवे के पुराने लोहे के पुल को बंद कर दिया गया है. अब उत्तराखंड ने भी भारी मात्रा में पानी यमुना में छोड़ दिया है.
डीएनए हिंदी: Weather Updates- रिकॉर्डतोड़ बारिश के कारण पहले से ही दिल्ली में नाव चलाने की नौबत आ चुकी है. अब यमुना नदी ने भी देश की राजधानी के लिए 'रेड अलर्ट' जारी कर दिया है. राजधानी में यमुना नदी ने मंगलवार सुबह खतरे का स्तर पार कर लिया है. उत्तराखंड में यमुना नदी घाटी क्षेत्र में भारी बारिश के कारण बाढ़ के हालात बन गए हैं, जिनके चलते सोमवार को हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए भारी मात्रा में पानी का सीधा असर दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर पर पड़ा है. अब मंगलवार सुबह फिर से हथिनी कुंड बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया है, जिसके दिल्ली पहुंचने पर सबकुछ डुबा देने का खतरा पैदा हो गया है. उधर, भारतीय मौसम विभाग ने उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश व हरियाणा के यमुना से सटे इलाकों में मंगलवार को भी भारी बारिश का अनुमान जताया है. इसके चलते यमुना नदी की बाढ़ और ज्यादा खतरनाक होने वाली है.
आइए 5 पॉइंट्स में जानते हैं फिलहाल यमुना नदी का क्या हाल है.
1. यमुना नदी ने पार कर लिया है 206 मीटर का स्तर
हरियाणा स्थित हथिनी कुंड बैराज से सोमवार दोपहर एक बजे यमुना नदी में 1,90,837 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जो मंगलवार सुबह दिल्ली पहुंच गया. इसके बाद दिल्ली में जल प्रलय जैसे हालात बन गए हैं. केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, दिल्ली में यमुना नदी ने मंगलवार सुबह 2-6.24 मीटर का स्तर पार कर लिया था. यमुना नदी में खतरे का स्तर 205.33 मीटर है, जो पहले ही पार हो चुका है. इसके चलते दिल्ली में लाल किले के पास बने पुराने लोहे के पुल पर आवाजाही बंद कर दी गई है. मानक के हिसाब से 207.49 मीटर पर खतरनाक बाढ़ घोषित कर दी जाती है. इस मानक के कुछ ही घंटे में छू लेने का अनुमान है.
#WATCH दिल्ली के ओल्ड रेलवे ब्रिज इलाके में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। पुल पर रेलवे और यातायात की आवाजाही रोक दी गई है। pic.twitter.com/KBiotSCtPe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2023
2. हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया 2.72 लाख क्यूसेक पानी
उत्तराखंड के यमुना घाटी इलाके में भारी बारिश हुई है, जिसके चलते यमुना नदी में बादल फटने जैसे हालात बन गए हैं. भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों की तरफ बहकर आया है. इसके चलते हरियाणा में हथिनी कुंड बैराज से मंगलवार सुबह 7 बजे 2 लाख 72 हजार क्यूसेक पानी और छोड़ना पड़ा है. इसके बाद यमुना में पानी का लेवल 70 हजार क्यूसेक के पार कर गया है. यह पानी मंगलवार शाम तक दिल्ली पहुंचने का अनुमान है, जिसके बाद राजधानी के यमुना के आसपास के निचले इलाके पूरी तरह जलमग्न होने का अनुमान लगाया जा रहा है.
3. यमुना एरिया में लगातार हो रही है बारिश, हथिनी कुंड अब भी ओवरफ्लो
यमुना नदी के कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश होने के कारण भारी मात्रा में पानी आ रहा है. इसके चलते हथिनी कुंड बैराज अब भी ओवरफ्लो हो रहा है. बैराज पर मंगलवार सुबह 9 बजे 3,20,000 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया है, जिसमें से कम से कम 1,00,000 क्यूसेक पानी को छोड़ने की जरूरत बताई गई है. यह पानी छोड़ा गया तो दिल्ली और उससे आगे यमुना किनारे के सभी शहरों के निचले इलाके डूब जाएंगे.
#WATCH उत्तराखंड: देहरादून में लगातार बारिश के कारण विकासनगर में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। pic.twitter.com/uD9L2OWfun
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2023
4. उत्तराखंड में 3 दिन का अलर्ट, हरियाणा में भी बारिश, दिल्ली के लिए खतरा बढ़ा
उत्तराखंड में भारतीय मौसम विभाग ने अगले 3 दिन तक भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. इसका सीधा असर दिल्ली पर पड़ेगा. यमुना घाटी में और ज्यादा बारिश होने पर दिल्ली में बाढ़ के हालात और ज्यादा खतरनाक होने के आसार हैं. हरियाणा के लिए भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने अंबाला, यमुनानगर, करनाल और पानीपत जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. ये सभी यमुना से सटे एरिया हैं. इसके अलावा हरियाणा की मुख्य नदियों में भी जलस्तर डेंजर लेवल पर पहुंच चुका है. इनमें से कई का पानी भी यमुना में पहुंचता है. इसका असर भी दिल्ली की बाढ़ पर पड़ेगा, जिससे राजधानी में खतरा बढ़ गया है.
5. दिल्ली सरकार कर रही 40 हजार लोगों को शिफ्ट
दिल्ली सरकार ने यमुना में लगातार बढ़ रहे जलस्तर और हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी के बाद लोगों को शिफ्ट करने का फैसला लिया है. मंत्री आतिशी के मुताबिक, यमुना नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए 50 से ज्यादा मोटरबोट तैनात की गई हैं. साथ ही यमुना खादर से 40,000 लोगों को सुरक्षित जगह शिफ्ट किया जा रहा है. यमुना नदी के किनारे रहने वाले लोग खुद भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने लगे हैं.
हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी व लगातार होती बरसात से यमुना का जलस्तर जल्द ख़तरे का निशान पार करेगा
— Atishi (@AtishiAAP) July 10, 2023
आज अधिकारियो के साथ मोटर बोट से प्रभावित इलाकों का जायजा लिया
बचाव कार्य के लिए यमुना में 50+ मोटरबोट तैनात की गई है। 40,000 लोगों को यमुना खादर से evacuate करने की तैयारी है। pic.twitter.com/nxvCHLXqjE
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.
शख्स का काट दिया प्राइवेट पार्ट… साली का बदला लेने के लिए जीजा ने उठाया खौफनाक कदम
26/11 हमले के आरोपी Tahawwur Rana की याचिका खारिज, US कोर्ट ने ठुकराई प्रत्यर्पण पर रोक की मांग
MI vs RCB Highlights: आरसीबी ने 10 साल बाद वानखेड़े को किया फतह, एमआई को 12 रनों से हराकर रचा इतिहास
कौन हैं विनय शंकर तिवारी, जिनके पिता की जीत से मानी जाती है भारतीय राजनीति में अपराध की एंट्री
Wankhede में Virat Kohli ने रचा इतिहास, बने टी20 में 13,000 रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज
Viral Video: मेरी लाइफ मेरे उसूल! घास के लिए बिजली की तार पर चड़ गई बकरी, वीडियो देखकर चौंक गए लोग
क्या है 700 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी का मामला? ED ने सपा नेता विनय शंकर तिवारी को किया गिरफ्तार
Aaj Ka Choghadiya: आज चौघड़िया मुहूर्त से लेकर जाने राहुकाल का समय, मघा नक्षत्र के साथ रहेगा गड़ योग
MI vs RCB: 92 दिन बाहर रहने के बाद मैदान पर लौटे Bumrah, झूम उठे फैंस, बोले Hurray!
Met Gala 2025 में डेब्यू करेंगी Kiara Advani, प्रेग्नेंसी फेज में रेड कार्पेट पर बिखेरेंगी जलवा
31 साल बाद फिर लौटेगा अमर प्रेम का अंदाज, Salman-Aamir की ये कल्ट क्लासिक फिल्म हो रही री-रिलीज
शराब के साथ खाई जाने वाली चीजों को क्यों कहते है चखना, क्या है हिस्ट्री, कैसे बना ये महफिल का साथी?
IPL 2025: क्या है Ashwin Youtube Controversy? क्यों चैनल बना रहा है CSK के मैचों से दूरी
Goa Board SSC Result 2025: गोवा बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी, gbshse.in पर इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Stock Market Crash: ये रही 5 वजहें जिनके कारण शेयर बाजार में मचा हाहाकार, निवेशकों में मची खलबली
KKR vs LSG Pitch Report: ईडन गार्डन में होगी रनों की बारिश? जानें कैसी है कोलकाता की पिच रिपोर्ट
मोदी सरकार ने आम जनता को दिया डबल झटका, Petrol-Diesel के साथ LPG सिलेंडर के बढ़ाए दाम, जानें नए रेट
Heatwave Care: क्या वाकई जेब में प्याज रखने से नहीं लगती लू? जानें इसके पीछे का सच
IDBI बैंक में अफसरों की बंपर भर्तियां, 1.97 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी
Skincare Tips: अब धूप की किरणों से डरने की जरूरत नहीं, घर की ये 5 चीजें करेंगी सनस्क्रीन का काम
Zee एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड को NCLAT से बड़ी राहत, IBDL की अपील खारिज, समझें क्या था मामला
किसान के बेटे को Amazon ने दिया 1.2 करोड़ का पैकेज, जानें अभी कहां से कर रहे हैं पढ़ाई
IPL 2025: SRH vs GT मैच में हुआ कुछ ऐसा, BCCI के हाथों 'निपटा' दिए गए Ishant Sharma
Ground Zero Trailer: कश्मीर की सोच बदलेंगे Emraan Hashmi, आतंकियों पर करेंगे प्रहार
'मेरे लिए राउंड 2', 7 साल बाद फिर हुआ Ayushmann Khurrana की पत्नी Tahira Kashyap को ब्रेस्ट कैंसर
Tahira Kashyap फिर हुईं Breast Cancer की शिकार, आखिर इलाज के बाद दोबारा क्यों उभर आती है ये समस्या
विकास दिव्यकीर्ति ने किस उम्र में क्रैक की थी UPSC? जानें किस सब्जेक्ट में मिले थे कितने मार्क्स
यूरिक एसिड का अचूक इलाज है 5 रुपये का ये पत्ता, जानिए इस्तेमाल करने का सही तरीका
अगर बार-बार हो रही हैं ऐसी घटनाएं और दिख रहे हैं खतरनाक सपने तो समझ लें आप पर चल रहा कालसर्प दोष
Heatwave Alert: बढ़ता तापमान दिल के लिए भी है खतरनाक, जरा सी चूक दे सकता है Heart Attack
क्या हुआ था जब आखिरी बार RCB के खिलाफ IPL में उतरे थे Jasprit Bumrah, पंजा खोल किया था सूपड़ा साफ
Vastu Tips For Money: घर में नहीं आ रहा पैसा या फिर खत्म हो रही बरकत तो जांच लें तिजोरी रखने की जगह
IIT खड़गपुर से बीटेक, टाटा स्टील में किया काम, जानें गाजियाबाद के DM को UPSC में मिली थी कितनी रैंक?
Health Tips: रात को सोने से पहले ये 6 काम कभी न करें, नींद और सेहत दोनों हो जाएंगी खराब
एक्टिंग छोड़ की UPSC की तैयारी, हुईं 5 बार फेल, फिर बनीं IAS Officer
Aashiqui स्टार Rahul Roy की बहन बनी ब्रह्मचारिणी, प्रियंका रॉय की जगह अब इस नाम से जानी जाएंगी मॉडल
Jasleen Royal का फैंस ने तोड़ा दिल, Coldplay में खराब परफॉर्मेंस की ट्रोलिंग पर सिंगर के निकले आंसू
टैरिफ से टेंशन में आए 50 से ज्यादा देश, बाजार में उथल-पुथल, पर डोनाल्ड ट्रम्प अपने फैसले पर अडिग
क्या Jawan डायरेक्टर Atlee की फिल्म में Allu Arjun संग दिखेंगी Priyanka Chopra? जानें यहां
Uttarakhand News: जली हुई कार में महिला का शव मिलने से सनसनी, कर्नाटक की गाड़ी के अंदर मिली सड़ी लाश
SRH VS GT: गुजरात टाइटंस की जीत में ये 5 खिलाड़ी बने हीरो, मोहम्मद सिराज ने मचाया तांडव
IPL 2025 में Mohammed Siraj ने रचा इतिहास, जसप्रीत बुमराह की इस खास लिस्ट में हो गए शामिल
'इकोनॉमिक्स के छात्र से पूछ लीजिए', तमिलनाडु के फंड को लेकर चिदंबरम ने PM मोदी से क्यों कहा ऐसा
MI में Bumrah की वापसी से उत्साहित हुए पोलार्ड, गोद में उठाकर किया कुछ ऐसा, घबरा गए फैंस...
7 अप्रैल को ही क्यों मनाते हैं World Health Day? इस साल किस ओर रहेगा फोकस, जानें क्या है थीम
World Health Day 2025: लिवर में फैट भर देंगी आपकी ये आदतें, ये लक्षण दिखें तो हो जाएं अलर्ट
विराट कोहली को मिला टी20 विश्व कप का इनाम, कीमत जान उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
IPL 2025 : RCB vs MI मैच से पहले Virat ने की मन की बात, बताया Rohit संग कैसे बीते 17 साल...
इन जड़ी-बूटियों में छिपा है Uric Acid का पक्का इलाज, जोड़ों के दर्द से भी मिलेगी राहत
दिल्ली-एनसीआर के लिए आफत! लू चलने का येलो अलर्ट जारी, उत्तर भारत को भी तपायेगा Heatwave का असर
बिना अंडरवियर पहने घर से निकले तो होगी जेल... जानिए इस देश में 5 अजीबोगरीब नियम
आंखों की रोशनी कम लेकिन विजन था साफ, लगातार 8 घंटे पढ़ाई कर JEE में लाए तीसरी रैंक
IPL 2025: RCB से मैच के पहले Bumrah की वापसी को MI ने बनाया भव्य इवेंट, क्या बदल पाएंगे समीकरण?
MI vs RCB: मुंबई और बेंगलुरु के मैच में ये 5 खिलाड़ी मचाएंगे तहलका, वानखेड़े में होगी रनों की बारिश
भारत के सबसे अमीर टीचर, कभी कमाते थे ₹5000 बाद में ठुकरा दी 75 करोड़ की जॉब
MI vs RCB Weather Report: एमआई और आरसीबी के मैच में बारिश करेगी खेला! जानें कैसा रहेगा मुंबई का मौसम