स्पोर्ट्स
Virat Kohli 500 IPL Runs: विराट कोहली ने SRH के खिलाफ मैच में चार साल बाद IPL शतक लगाया है. साथ ही 5 साल में पहली बार वे 500+ रन पर पहुंचे हैं.
डीएनए हिंदी: Virat Kohli Updates- हैदराबाद के उप्पल स्टेडियम में गुरुवार 18 मई का दिन पूरी तरह विराट कोहली (Virat Kohli) के नाम हो गया. कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू (RCB) के लिए 63 गेंद में 100 रन की जोरदार पारी खेलते हुए उसे सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ जीत का दीदार करा दिया. इस जीत में कोहली ने न केवल इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में 4 साल बाद शतक बनाया, बल्कि RCB के पुराने टीम साथी क्रिस गेल (Chris Gayle) के सबसे ज्यादा 6 IPL शतक के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली. वह गेल से भी आगे निकलते हुए एक ही टीम के लिए IPL में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं, क्योंकि गेल के शतक RCB के अलावा अन्य टीमों के लिए भी बने हैं. साथ ही कोहली ने मौजूदा IPL सीजन (IPL Season) में भी अपने 500 रन पूरे कर लिए. वे अब इस जोरदार लीग में 6 बार एक सीजन में 500 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.
आइए देखते हैं विराट कोहली का साल 2008 से 2023 तक हर सीजन में क्या रिकॉर्ड रहा है.
IPL 2008 में बनाए थे 165 रन
विराट कोहली ने अपने डेब्यू सीजन यानी IPL 2008 में 13 मैच खेलकर महज 165 रन बनाए थे. हालांकि उन्हें महज 157 गेंद ही खेलने का मौका इस सीजन में मिला था, जिस पर उन्होंने 105.09 के स्ट्राइक रेट से 18 चौके और 2 छक्के लगाकर इतने रन बनाए थे.
IPL 2009 में विराट के खाते में आए 246 रन
IPL 2009 में भी विराट को ऊपर खेलने का ज्यादा मौका नहीं मिला. उन्होंने 16 मैच में 219 गेंद खेलकर 112.32 के स्ट्राइक रेट से 246 रन बनाए, जिसमें उनकी मेडन फिफ्टी भी शामिल थी. उन्होंने 22 चौके और 8 छक्के इस सीजन में लगाकर अपनी बैटिंग से सभी को अवगत करा दिया था.
IPL 2010 में विराट ने छुआ 300 का आंकड़ा
विराट कोहली ने IPL 2010 के 16 मैचों में 212 गेंद ही खेलीं, लेकिन पहली बार 300+ का आंकड़ा पार करने में सफल रहे. इस सीजन में विराट ने 26 चौकों व 12 छक्कों की मदद से 144.81 के स्ट्राइक रेट के साथ 307 रन बनाए, जिसमें 50 रन का एक स्कोर था.
IPL 2011 से दिखा विराट का असली जलवा
दुनिया ने विराट का असली रंग IPL 2011 के सीजन से देखा, जब विराट ने 16 मैच में 460 गेंद पर 557 रन ठोक दिए. उन्होंने 55 चौकों और 16 छक्कों की मदद से सीजन में 4 फिफ्टी भी लगाईं. उनका स्ट्राइक रेट 121.08 दर्ज किया गया.
IPL 2012 में विराट ने बनाए 364 रन
IPL 2012 का सीजन विराट के लिए उनके टेलेंट के हिसाब से हल्का रहा. उन्होंने 16 मैच में 111.65 के स्ट्राइक रेट से 326 गेंद पर 346 रन बनाए, जिसमें 33 चौके और 9 छक्के थे, जबकि 2 अर्द्धशतक लगाने में वे सफल हुए थे.
IPL 2013 में कोहली दिखे 'विराट'
IPL 2013 में कोहली का 'विराट' रूप दुनिया ने देखा, जब उन्होंने 16 मैच में 457 गेंद पर 138.73 के स्ट्राइक रेट से 634 रन बना दिए. विराट ने 22 चौके और 7 छक्के लगाए, लेकिन 6 फिफ्टी ठोकीं. इससे विराट का सिंगल रन स्ट्राइकर वाला रूप देखने को मिला.
IPL 2014 में विराट ने बनाए 359 रन
IPL 2014 में विराट ने 14 मैच में 294 गेंद पर 23 चौके व 16 छक्कों की मदद से 359 रन बनाए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 122.10 रहा और उन्होंने सीजन में 2 ही अर्द्धशतक बनाए.
IPL 2015 में फिर 500+ हुए विराट
विराट कोहली IPL 2015 में फिर अलग रंग में दिखे. उन्होंने 16 मैच में 386 गेंद पर ही 505 रन बना दिए. 130.82 के स्ट्राइक रेट से इस सीजन में उन्होंने 3 फिफ्टी के साथ 35 चौके और 23 छक्के लगाए.
IPL 2016 है अब तक का सबसे 'विराट' सीजन
IPL 2016 को विराट कोहली के करियर का सबसे सुनहरा अध्याय कहा जा सकता है. विराट ने 16 मैच में महज 640 गेंद पर 973 रन ठोक दिए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 152.03 रहा. उन्होंने अपना पहला IPL शतक ही नहीं बनाया, बल्कि इस सीजन में कुल 4 शतक ठोके और 7 फिफ्टी भी लगाईं. विराट के खाते में 83 चौके और 38 छक्के इस सीजन में दर्ज किए गए.
IPL 2017 में कम मैच खेले तो हल्का रहा प्रदर्शन
विराट कोहली के स्तर के हिसाब से IPL 2017 को 'हल्का' कह सकते हैं. हालांकि इस सीजन में विराट को 10 मैच ही खेलने के लिए मिले, जिसमें 252 गेंद में 308 रन बनाए. उन्होंने 4 फिफ्टी भी लगाईं और स्ट्राइक रेट भी 122.22 का रहा. साथ ही 23 चौके और 11 छक्के भी खाते में आए. कम मैच के लिहाज से देखें तो यह प्रदर्शन उतना बुरा भी नहीं लगेगा.
IPL 2018 में 5वीं बार 500 के पार पहुंचे विराट
विराट कोहली ने IPL 2023 से पहले आखिरी बार 500 रन का शिखर IPL 2018 में ही छुआ था. विराट ने 5वीं बार 500 रन बनाने के लिए 14 मैच में 52 चौके और 18 छक्कों की मदद से 4 फिफ्टी के साथ 139.10 का स्ट्राइक रेट छुआ था. उन्होंने 381 गेंद में 530 रन का आंकड़ा इस सीजन में हासिल किया.
IPL 2019 में विराट ने 464 रन
IPL 2019 के सीजन में विराट ने 14 मैच में 328 गेंद पर 141.46 के स्ट्राइक रेट से 464 रन बनाए. इस सीजन में उन्होंने अपना 5वां IPL शतक भी बनाया और 2 फिफ्टी भी 46 चौकों व 13 छक्कों की मदद से लगाईं.
IPL 2020 में भी 450+ छूने में सफल रहे विराट
IPL 2020 में विराट कोहली 500 रन का शिखर तो नहीं छू सके, लेकिन फिर से उनका कुल स्कोर 450 से ज्यादा रहा. उन्होंने 15 मैच में 384 गेंद पर 466 रन बनाए. 121.35 के स्ट्राइक रेट से बने इन रनों में उन्होंने 23 चौके और 11 छक्के लगाए, जबकि 3 अर्द्धशतक उनके खाते में आए.
IPL 2021 में भी 400 पार करके ठहरा बल्ला
विराट कोहली के लिए IPL 2021 लगातार दूसरा सीजन रहा, जब वे 500 रन तक नहीं पहुंचे. उन्होंने 15 मैच में 339 गेंद पर 119.46 के स्ट्राइक रेट से 405 रन बनाए, जिसमें 3 फिफ्टी भी 43 चौकों व 9 छक्कों के साथ शामिल रहीं.
IPL 2022 में देखा सबसे खराब दौर
विराट कोहली ने अपने करियर का सबसे खराब दौर IPL 2022 के सीजन में देखा. हालांकि इस खराब दौर में भी कोहली 16 मैच में 341 रन बनाने में सफल रहे, लेकिन उन्हें कई बार 0 पर आउट होना पड़ा. उन्होंने 294 गेंद पर 115.99 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 2 फिफ्टी बनाई, जबकि 32 चौके और 8 छक्के भी खाते में दर्ज किए.
IPL 2023 में फिर से चमक रहा है विराट का बल्ला
विराट कोहली IPL 2023 के सीजन में अब तक अपने पुराने रंग के करीब ही दिखे हैं. उन्होंने 13 मैच में 396 गेंद पर 538 रन बना लिए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 135.86 का रहा है. वे 1 शतक के साथ ही 6 फिफ्टी भी ठोक चुके हैं, जबकि 52 चौके और 15 छक्के उनके खाते में 18 मई की रात तक दर्ज हुए हैं.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.
एक्टिंग छोड़ की UPSC की तैयारी, हुईं 5 बार फेल, फिर बनीं IAS Officer
Aashiqui स्टार Rahul Roy की बहन बनी ब्रह्मचारिणी, प्रियंका रॉय की जगह अब इस नाम से जानी जाएंगी मॉडल
Jasleen Royal का फैंस ने तोड़ा दिल, Coldplay में खराब परफॉर्मेंस की ट्रोलिंग पर सिंगर के निकले आंसू
टैरिफ से टेंशन में आए 50 से ज्यादा देश, बाजार में उथल-पुथल, पर डोनाल्ड ट्रम्प अपने फैसले पर अडिग
क्या Jawan डायरेक्टर Atlee की फिल्म में Allu Arjun संग दिखेंगी Priyanka Chopra? जानें यहां
Uttarakhand News: जली हुई कार में महिला का शव मिलने से सनसनी, कर्नाटक की गाड़ी के अंदर मिली सड़ी लाश
SRH VS GT: गुजरात टाइटंस की जीत में ये 5 खिलाड़ी बने हीरो, मोहम्मद सिराज ने मचाया तांडव
IPL 2025 में Mohammed Siraj ने रचा इतिहास, जसप्रीत बुमराह की इस खास लिस्ट में हो गए शामिल
'इकोनॉमिक्स के छात्र से पूछ लीजिए', तमिलनाडु के फंड को लेकर चिदंबरम ने PM मोदी से क्यों कहा ऐसा
MI में Bumrah की वापसी से उत्साहित हुए पोलार्ड, गोद में उठाकर किया कुछ ऐसा, घबरा गए फैंस...
7 अप्रैल को ही क्यों मनाते हैं World Health Day? इस साल किस ओर रहेगा फोकस, जानें क्या है थीम
World Health Day 2025: लिवर में फैट भर देंगी आपकी ये आदतें, ये लक्षण दिखें तो हो जाएं अलर्ट
विराट कोहली को मिला टी20 विश्व कप का इनाम, कीमत जान उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
IPL 2025 : RCB vs MI मैच से पहले Virat ने की मन की बात, बताया Rohit संग कैसे बीते 17 साल...
इन जड़ी-बूटियों में छिपा है Uric Acid का पक्का इलाज, जोड़ों के दर्द से भी मिलेगी राहत
दिल्ली-एनसीआर के लिए आफत! लू चलने का येलो अलर्ट जारी, उत्तर भारत को भी तपायेगा Heatwave का असर
बिना अंडरवियर पहने घर से निकले तो होगी जेल... जानिए इस देश में 5 अजीबोगरीब नियम
आंखों की रोशनी कम लेकिन विजन था साफ, लगातार 8 घंटे पढ़ाई कर JEE में लाए तीसरी रैंक
IPL 2025: RCB से मैच के पहले Bumrah की वापसी को MI ने बनाया भव्य इवेंट, क्या बदल पाएंगे समीकरण?
MI vs RCB: मुंबई और बेंगलुरु के मैच में ये 5 खिलाड़ी मचाएंगे तहलका, वानखेड़े में होगी रनों की बारिश
भारत के सबसे अमीर टीचर, कभी कमाते थे ₹5000 बाद में ठुकरा दी 75 करोड़ की जॉब
MI vs RCB Weather Report: एमआई और आरसीबी के मैच में बारिश करेगी खेला! जानें कैसा रहेगा मुंबई का मौसम
IPL 2025: Retirement होगा या नहीं...? Dhoni ने पॉडकास्ट में Raj Shamani को बताया A to Z!
SBI PO Prelims Result: एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एग्जाम के नतीजे जारी, sbi.co.in से ऐसे करें चेक
KCET Admit Card 2025: केसीईटी एडमिट कार्ड जारी, cetonline.karnataka.gov.in से यूं करें डाउनलोड
IPL 2025: क्या RR के लिए तुरुप का इक्का साबित होंगे Jofra Archer? फॉर्म से मिल रहे हैं 'शुभ' संकेत!
Khus Sharbat: भयंकर गर्मी में लू से बचाएगा खस से बना ये टेस्टी शरबत, मिलेंगे 5 गजब के फायदे
Jacqueline Fernandez की मां की मौत, अचानक हुए हादसे से टूटी एक्ट्रेस
Blood Group Disease Risk: अपने ब्लड ग्रुप से जानिए आपको किन बीमारियों का भविष्य में हो सकता है खतरा
CID के Acp Pradyuman की मौत हुई कंफर्म, Sony TV ने दिया बड़ा अपडेट, फैंस हुए इमोशनल
Diabetes का फ्री इलाज! सुबह-सुबह चबाकर देखें ये पत्तियां, कंट्रोल में आ जाएगा Sugar Level
Low BP से थका-थका रहता है शरीर? ये फल शरीर में भरेंगे एनर्जी, Blood Pressure होगा नार्मल
Health News: कैंसर का कारण बन रही युवाओं की लापरवाही, इन कारणों से तेजी से बढ़ रहे मामले
Race 4 को लेकर आया बड़ा अपडेट, Saif Ali Khan के साथ ये एक्टर मचाएगा धमाल, जानें डिटेल्स
God Idol In Car: कार के डैशबोर्ड पर भगवान की मूर्ति रखना सही है या गलत? जानें क्या है वास्तु नियम
Uniform Civil Code: 'अब देश में UCC लागू करने का समय..', कर्नाटक हाईकोर्ट ने क्यों की ये टिप्पणी
IIT कानपुर से बीटेक, JNU से M.Phil, जानें नोएडा के DM को UPSC में मिली थी कितनी रैंक
शाही घराने के इस एक्टर को बनना था IAS लेकिन फिल्मों में की एंट्री और फिर....
AP Inter Results 2025: BIEAP फर्स्ट और सेकेंड ईयर के नतीजे कब होंगे जारी? जानें डिटेल्स
रामनवमी पर PM Modi करेंगे नए पंबन ब्रिज का उद्घाटन, जानिए भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट पुल की खासियतें
मुंहासे और दाग-धब्बों का इलाज करने से पहले जान लें इसके कारण, इन वजहों से होती हैं Skin Problems
Mahabharata Warrior Zodiac: क्या आप जानते हैं कि महाभारत में आपकी राशि किस योद्धा से मेल खाती है?
Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि के बाद कलश, चावल और नारियल का क्या करना चाहिए?
Ram Navami 2025: आज राम नवमी पर जान लें क्या करें, क्या नहीं, क्या है पूजा का सबसे शुभ समय?
Noida Crime News: पति को भाभी के साथ बिस्तर पर देख, दो बच्चों के साथ पत्नी ने उठाया भयानक कदम
PBKS vs RR: राजस्थान रॉयल्स की जीत में चमके ये 5 खिलाड़ी, पंजाब किंग्स को घर पर दी पटखनी
करोड़ों कमाने वाली Farah Khan को जब सास ने सिलबट्टे पर मसाले पीसने को कहा, सुनकर ऐसा था रिएक्शन
चेपॉक में फिर शर्मसार हुई CSK, कप्तान Gaikwad ने कहा तो बहुत कुछ, लेकिन कुछ नया नहीं कहा!
चेपॉक में CSK के खिलाफ दिखा KL Rahul का दम, खेली ऐसी इनिंग, DC के फैंस हुए बम-बम!
Rashifal 06 April 2025: आज इन राशि के जातकों को मिलेगा आशा से अधिक लाभ, पढ़ें अपना राशिफल
IPL 2025: Dhoni के Retirement का था शोर, CSK ने शेयर किया Meme, सबकी बोलती हुई बंद...
Agra में चार दुकान अचानक ढही, 5 लोग बचाए गए, 2 अब भी मलबे में दबे, जानें कैसे हुआ हादसा