ऑफिस का स्ट्रेस सेहत पर पड़ सकता है भारी, जानें कैसे करें मैनेज
अमित शाह का ‘डीलर, दलाल, दामाद’ हमला, हरियाणा चुनाव रैली में कांग्रेस पर बरसे गृहमंत्री
भारतीय पासपोर्ट पर घूम रही थीं Bangladesh की एडल्ट एक्ट्रेस, राज खुलते ही हुई गिरफ्तार
कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाता है ये लाल साग, Anemia समेत ये बीमारियां होती हैं दूर
800 करोड़ का Pataudi Palace बनेगा म्यूजियम? खुद Saif Ali Khan ने बता दिया क्या है प्लान
Delhi-NCR Pollution: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, AQMC को लगाई कड़ी फटकार
Rudraksha Rules: रुद्राक्ष धारण करने के बाद इन बातों का रखें ध्यान, वरना होगा नुकसान ही नुकसान
Fatty Liver के संकेत हो सकते हैं चेहरे पर नजर आने वाले ये बदलाव, न करें इग्नोर
Indira Ekadashi 2024: इंदिरा एकादशी पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, वरना छीन जाएगी घर की सुख शांति
UP News: सास का शव लेकर दामाद पहुंचा बैंक, भरने लगा विड्रॉल फॉर्म
भांग का मजा बना सजा, ब्रिटिश इन्फ्लुएंसर को ले जाना पड़ा अस्पताल, वायरल हुआ Video
कांग्रेस छोड़ BJP में आए विधायकों का गोमूत्र और गंगाजल से हुआ शुद्धिकरण, जानें पूरा मामला
IPL 2025: संन्यास लेने के कुछ घंटों बाद Dwayne Bravo की वापसी, IPL में KKR से जुड़े
UP News: कांस्टेबल बनकर धमकाती थी महिला, सबके सामने खुल गई पोल, जानें पूरी बात
Dussehra 2024 Date: अक्टूबर माह में इस दिन है दशहरा, जानें तिथि, तारीख से लेकर पूजा विधि और महत्व
Healthy Diet: सफेद नहीं, डाइट में शामिल करें ये 3 तरह के चावल, सेहत को मिलेंगे ढेरों फायदे
UP News: बुलंदशहर में बाप-बेटे के रिश्ते पर सवाल, नाबालिग ने चाकू मारकर की पिता की हत्या
चंदेरी की साड़ियां क्यों हैं फेमस? श्री कृष्ण से जुड़ा है रहस्य
सुबह 5 बजे उठने से शरीर को मिलते हैं कमाल के फायदे, अपने डेली रूटीन में शामिल करें ये आदत
UP News: ताजमहल में बढ़ता जा रहा बंदरों का आतंक, भगाने के लिए हो रहा 'लंगूर' का प्रयोग
भारत की औसत उम्र में इजाफा, 24 से बढ़कर इतनी हुई आयु, जानें पूरी बात
क्या Israel ने Lebanon में युद्ध खत्म करने का सर्वोत्तम अवसर नष्ट कर दिया?
Turmeric Water या हल्दी वाला दूध, क्या है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद?
Hathras Crime News: अंधविश्वास ने ली मासूम की बलि, तरक्की के लिए बच्चे की जान ली
UP News: पत्नियों से परेशान पति पहुंचे मानवाधिकार आयोग, 22 हजार से ज्यादा शिकायतें दर्ज
दिल्ली में रिमोट से बैंक दहलाने की कोशिश, 10 लाख की फिरौती न देने पर ब्लास्ट की धमकी
क्या प्यार में वाकई उड़ जाती है नींद? जानें ऐसा क्यों कहते हैं लोग और इसकी वजह
Lucknow News: रात में सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करनेवालों की अब खैर नहीं, चुकानी होगी मोटी रकम
OIC का कश्मीर पर विवादित बयान, भारत ने जताया कड़ा विरोध
Unhealthy lungs की निशानी हैं शरीर में दिखने वाले ये संकेत, भारी पड़ सकती है अनदेखी
खजूर ही नहीं इसके बीज भी हैं सेहत के लिए फायदेमंद, जानें कैसे करें सेवन
इन चीजों से बने बर्तन में पानी पीने से खत्म होंगे ग्रहदोष, मिलेगा पैसा और सुख
Devara के ओपनिंग डे पर JR NTR के फैंस को लगा जोर का झटका, मेकर्स ने कही दी बड़ी बात
पंजाब में चाइल्ड पोर्नोग्राफी रैकेट का पर्दाफाश, पुलिस ने एक को दबोचा, 54 अन्य जांच के घेरे में
Delhi: कमिश्नर और मेयर के हक की लड़ाई जारी, जानें चुनाव टलने के पीछे की बड़ी वजह
Make UP Tips: होठों को लालिमा देने वाली Lipstick में कहां से आता है रंग, जानें पूरी प्रक्रिया
'PM बनने के मिल चुके हैं कई ऑफर, पर नहीं मंजूर', नितिन गडकरी ने ऐसा क्यों कहा?
चर्बी कम करने के लिए रोजाना पिएं इस मसाले का पानी, तेजी से घटेगा वजन, जानें कैसे करें इस्तेमाल
Devara Review: लोगों की उम्मीदों पर खरी उतर पाई Jr NTR की फिल्म? जानें क्या कहती है पब्लिक
Swiggy और Zomato से चाहिए सबसे Fast Delivery? अपनाएं ये आसान Trick
सावधान! Genz वर्क प्रेशर से हो रही डिप्रेशन का शिकार, जानें क्या है इसका सबसे बड़ा कारण
Israel-Hezbollah Attacks: अमेरिका की युद्धविराम अपील खारिज, इजरायल-हिज्बुल्लाह में बढ़ा तनाव
क्या बैठे रहने से होने लगता है रीढ़ में दर्द? बचने के लिए आहार में शामिल करें 5 Vitamins
Kohli तोड़ेंगे Sachin Tendulkar का विराट रिकॉर्ड, बस इतने रनों से दूर
Toll Tax: जानिए क्या है टोल टैक्स, भारत में ये कैसे होता है लागू, ये रही पूरी जानकारी
शराबबंदी या मजाक! बिहार में जाम पर जाम लगाते नजर आए थानाध्यक्ष, वीडियो Viral
रात को वॉशरूम जाना बच्चे को पड़ा भारी, स्कूल ने दी ऐसी भयानक सजा, काट लिए मार्क्स
अक्सर परेशान करती है एसिडिटी की समस्या, तो इन 5 घरेलू ड्रिंक्स से तुरंत मिलेगा आराम
अमेरिका में फिर से हिंदू मंदिर पर साधा गया निशाना, न्यूयॉर्क के बाद अब California में बर्बरता
Health Tips: इन 4 बीमारियों में बिल्कुल भी न खाएं दही, स्लो पॉइजन की तरह करता है काम
MP Crime News: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, गला दबाकर हत्या, पुलिस ने आरोपी सहित मां-बहन को दबोचा
Israel में बम बरसा रहे हमास-हिजबुल्लाह, फिर भी घायल भारतीय जवान को Airlift कर लाई Indian Army
बदलापुर एनकाउंटर: अक्षय शिंदे के सिर में कैसे मारी गोली? HC ने उठाए सवाल, परिजनों ने मांगी सुरक्षा
राहुल गांधी के खिलाफ BJP कार्यकर्ताओं का हल्लाबोल! पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर रोका
सरकार ने बनाई 24 संसदीय समितियां, PM Modi ने Rahul Gandhi को भी सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
MCD स्टैंडिंग कमेटी चुनाव को लेकर टकराव, सिसोदिया बोले- ऐसी क्या आफत आ गई जो रात में...
IPL 2025: 'RCB ने कप्तान बनाने से किया इनकार,' Rishabh Pant बोले - सुधर जाओ!
'PM मोदी एक ही मेट्रो के उद्घाटन के लिए 6वीं बार पुणे आ रहे थे…, Supriya Sule ने कसा तंज
Hezbollah के ड्रोन कमांडर की मौत! इजरायल का दावा- बेरूत पर की बमों की बारिश
क्या हैं Param Rudra Super Computer, पीएम मोदी ने किए लॉन्च, जानें इसकी खासियत
भारत
Chandaryaan 3 Landing Update: चंद्रयान 3 ने चंद्रमा की चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग करके इतिहास रच दिया है. चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग कराने वाला भारत पहला देश बन गया है.
TRENDING NOW
डीएनए हिंदी: भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान की दुनिया में एक बड़ी छलांग लगाई है. भारत के चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की दक्षिणी ध्रुव पर सुरक्षित सॉफ्ट लैंडिंग करके इतिहास रच दिया है. तमाम चुनौतियों के बावजूद इसरो ने भरोसा जताया था कि भारत इस कामयाबी की दास्तान लिखेगा. इसी के साथ भारत चांद की साउथ पोल इलाके में पहुंचने वाला पहला देश बन गया है. जबकि चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश है.
Chandrayaan-3 Landing Updates:-
- भारत के चंद्रयान 3 ने चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कर ली है. इसरो के चीफ और पीएम नरेंद्र मोदी ने इस कामयाबी के लिए पूरे देशवासियों को बधाई दी है.
- पीएम मोदी साउथ अफ्रीका से देखने जुड़े
पीएम नरेंद्र मोदी साउथ अफ्रीका से वर्चुअली चंद्रयान-3 की लैंडिंग देखने के लिए जुड़ गए हैं. पीएम मोदी जोहानसबर्ग में BRICS समिट के लिए पहुंचे हैं.
इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ मौजूद
बेंगलुरु के मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ मौजूद हैं. बस कुछ मिनट में चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का फेज-1 शुरू हो जाएगा.
ISRO की नीचे दिए लिंक पर देखें लाइव प्रसारण
इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल 21 बार पृथ्वी के और 120 बार चंद्रमा का चक्कर लगा चुका है. इसरो की वेबसाइट पर सॉफ्ट लैंडिंग का सीधा प्रसारण किया जा रहा है.
- इसरो के अलग-अलग प्लेटफॉर्म लाइव प्रसारण
इसरो ने कहा कि ऑटोमैटिक लैंडिंग सीक्वेंस (एएलएस) शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. विक्रम लैंडर करीब शाम 5.44 बजे लैंडिंग के लिए निर्धारित बिंदु पर पहुंच जाएगा.चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग का लाइव प्रसारण 5:20 बजे शुरू हो जाएगा. इसरो के अलग-अलग प्लेटफॉर्म और डीडी पर इसका प्रसारण होगा.
- एक-एक पैरामीटर पर नजर
चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर में कमांड लोड कर दिए गए हैं. थोड़ी देर बाद इसे लॉक कर दिया जाएगा. इसरो एक-एक पैरामीटर पर नजर रख रहे हैं. लैंडर के सभी हिस्सों की जांच चल रही है.
- देश के वैज्ञानिकों पर हमें गर्व- राज्यपाल
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि चंद्रयान-3 के जरिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में भारत की महानता एक बार फिर पूरी दुनिया के सामने प्रदर्शित हो रही है. हमें चंद्रयान की पूरी टीम को बढ़ाई देते हैं. देश के वैज्ञानिकों पर हमें गर्व है.
- नेहरू प्लैनेटेरियम बेंगलुरु के सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर डॉ. आनंद ने एक मॉडल दिखाते हुए कहा, 'चांद पर उतरते समय लैंडर की लैंडिंग काफी मुश्किल प्रक्रिया है. इसरो इस मिशन के लिए काफी बेहतर तैयार है. चंद्रयान-2 के समय आई सभी तकनीकी दिक्कतों को दूर कर लिया गया है. इस बार किसी उपकरण में कोई दिक्कत नहीं पाई गई है. पिछली बार कुछ दिक्कतें थीं जिसकी वजह से सेफ लैंडिंग नहीं हो पाईं. उम्मीद है इस बार ऐसा कुछ नहीं होगा.'
यह भी पढ़ें- Pak के पूर्व मंत्री भी हुए चंद्रयान-3 मिशन के मुरीद, बोले 'हमारे यहां भी दिखाएं Live लैंडिंग'
#WATCH | This is the model of the Chandrayaan-3 lander which will land on the Moon today. During the descent. Landing of the lander is a difficult procedure. ISRO is very well prepared for this mission. All technical difficulties faced in Chandrayaan-2 were addressed in this… pic.twitter.com/PqmE1yhq4B
— ANI (@ANI) August 23, 2023
आखिरी जंग के लिए इसरो तैयार
इसरो ने ट्वीट करके बताया है, 'ऑटोमैटिक लैंडिंग सीक्वेंस (ALS) शुरू करने के लिए सब तैयार है. तय पॉइंट पर लैंडर मॉड्यूल के पहुंचने का इंतजार है जो कि 5 बजकर 44 मिनट पर होगा. ALS कमांड मिलने के बाद लैंडर मॉड्यूल अपने थ्रस्टर इंजन चालू कर देगा और उतरने लगेगा. मिशन ऑपरेशन टीम कमांड के पालन की पुष्टि करती रहेगी. MOX पर लाइव टेलीकास्ट 5 बजकर 20 मिनट पर शुरू हो जाएगा.'
Chandrayaan-3 Mission | ISRO tweets, "All set to initiate the Automatic Landing Sequence (ALS). Awaiting the arrival of Lander Module (LM) at the designated point, around 17:44 Hrs. IST. Upon receiving the ALS command, the LM activates the throttleable engines for powered… pic.twitter.com/osMdI8HUT3
— ANI (@ANI) August 23, 2023
नेहरू साइंस सेंटर मुंबई के डायरेक्ट प्रमोद ग्रोवर ने कहा है, 'भारत इस दिन का इंतजार लंबे समय से कर रहा है. चंद्रयान-3 के लॉन्च के समय से ही सभी की निगाह इस पर है. नेहरू साइंस सेंटर ने बहुत सारी तैयारियां की हैं. हम चंद्रमा का 3डी मॉडल दिखाएंगे. यह एक ऐसी सुविधा है जिससे लोग लाइव डेटा देख सकेंगे. हम चंद्रमा और पिछले कुछ चंद्र मिशन की तस्वीरें भी दिखाएंगे. हमने बच्चों के लिए खास कार्यक्रम भी आयोजित किया है जिसमें 50-60 बच्चे शामिल होंगे और चंद्रयान के मॉडल बनाएंगे. यही बच्चे आगे चलकर वैज्ञानिक बनेंगे.'
यूपी में शाम को खोले गए हैं स्कूल
उत्तर प्रदेश के स्कूलों में आज चंद्रयान-3 की लैंडिंग दिखाई जाएगी. इसके लिए, यूपी सरकार ने आज सभी स्कूलों को शाम को खोलने का आदेश जारी किया है. शाम होने से पहले ही स्कूलों में तैयारियां शुरू हो गई हैं. स्कूलों के बैच ठीक उसी तरह से उत्साहित हैं जैसे कोई क्रिकेट या फुटबॉल का मैच देखने आए हों. बच्चे अपने चेहरों पर तिरंगा बनवाकर और हाथों में तिरंगा लेकर इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनने के लिए तैयार हो रहे हैं. इन बच्चों ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए दुआएं मांगी हैं और अपनी शुभकामनाएं भी भेजी हैं.
#WATCH | Uttar Pradesh: Students in Moradabad paint their faces & display posters for the successful landing of Chandrayaan-3. pic.twitter.com/e7NM3wbQ1t
— ANI (@ANI) August 23, 2023
उत्तराखंड के हरिद्वार में माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर तापकेश्वर की ओर से विशेष गंगा पूजन किया गया ताकि चंद्रयान सफलतापूर्वक लैंड कर सके.
#WATCH | Uttarakhand: A special Ganga Pujan was performed today at the Haridwar by Mata Vaishno Devi Cave Yoga Temple Tapkeshwar Mahadev Dehradun for the successful landing of Chandrayaan- 3. pic.twitter.com/zYKihjj2kJ
— ANI (@ANI) August 23, 2023
यह भी पढ़ें- घर से देखनी है चंद्रयान-3 की लैंडिंग, यहां जान लीजिए कहां दिखेगा लाइव
राजस्थान की अजमेर शरीफ दरगाह में चंद्रयान-3 की सेफ लैंडिंग की दुआएं मांगी गईं.
#WATCH | Prayers offered at Ajmer Sharif Dargah in Rajasthan for the successful lunar landing of Chandrayaan-3. pic.twitter.com/eDyzHjDFOx
— ANI (@ANI) August 23, 2023
महाराष्ट्र में एनसीपी के कार्यकर्ताओं ने श्री गणेश मंदिर टेकड़ी में हवन करके प्रार्थना की है कि चंद्रयान-3 मिशन सफल हो.
#WATCH | Maharashtra | NCP workers perform havan at Shree Ganesh Mandir Tekdi for the successful lunar landing of Chandrayaan-3. pic.twitter.com/TPPELFCBnR
— ANI (@ANI) August 23, 2023
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.