भारत
Assembly By Elections: छह अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग कारणों से खाली हुई सात विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को चुनाव होगा.
डीएनए हिंदी: केंद्रीय चुनाव आयोग ने छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान कर दिया है. इन सभी सीटों पर 3 नवंबर को वोटिंग होगी और 6 नवंबर को नतीजे आएंगे. ये सीटें महाराष्ट्र, बिहार, हरियाणा, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश की हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक, इन सभी सीटों पर 7 अक्टूबर से आचार संहिता लागू कर दी जाएगी.
ये चुनाव महाराष्ट्री की अंधेरी ईस्ट, बिहार की मोकामा और गोपालगंज, हरियाणा की आदमपुर, तेलंगाना, मनुगोड़, उत्तर प्रदेश की गोला गोकरणनाथ और ओडिशा की धामनगर (सुरक्षित) सीट पर होने हैं.
यह भी पढ़ें- फंस गए हेमंत सोरेन? खनन घोटाले के आरोपी के घर से मिली CM की पासबुक और चेकबुक
By-elections to 7 Assembly seats across 6 States to be held on 3rd November, results on 6th November pic.twitter.com/6ezM1WHDqV
— ANI (@ANI) October 3, 2022
कुछ ऐसा है चुनाव का शेड्यूल:-
अधिसूचना जारी होने की तारीख- 7 अक्टूबर 2022
नामांकन की आखिरी तारीख- 14 अक्टूबर 2022
नामांकन की स्क्रूटनी- 15 अक्टूबर 2022
नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख- 17 अक्टूबर 2022
मतदान- 3 नवंबर 2022
मतगणना- 6 नवंबर 2022
चुनाव संपन्न कराने की आखिरी तारीख- 8 नवंबर 2022
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.