Aaj Ka Mausam: कब होगी मानसून की फाइनल विदाई, महाराष्ट्र को मिलेगी राहत? Delhi-NCR का हाल भी जानें
UNGA में गिड़गिड़ाया पाक, Shehbaz Sharif ने बताया किस बात को लेकर उड़ा रखी है भारत ने उनकी नींद
Zomato की को-फाउंडर Akriti Chopra ने दिया इस्तीफा, 13 साल बाद अचानक छोड़ी कंपनी
Mouni Roy ने कुछ इस तरह की बर्थडे सेलिब्रेशन की शुरुआत, मालदीव में रेड बिकनी में ढाया कहर
Diwali और Chhath Puja पर भी मिलेगा टिकट, Indian Railway ने किया ये खास इंतजाम
शरीर में बार-बार बढ़ रहा कोलेस्ट्रॉल लेवल तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगा आराम
Delhi में फिल्मी अंदाज में बरसाईं गोलियां, कार शोरूम पर 24 फायर से थर्राया इलाका
Hairfall और डैंड्रफ का रामबाण इलाज है ये जड़ी बूटी, इस तरह करें इस्तेमाल
'भारत माता की जय कहना क्या हेट स्पीच है?' Karnataka High Court ने क्यों लगाई पुलिस को फटकार
Bihar Flood Alert : नदियां उफान पर, 13 जिलों में भीषण बाढ़ का अलर्ट, मौसम विभाग ने कही ये बात
बीमारी में नहीं दी बॉस ने छुट्टी, महिला कर्मचारी की ऑफिस में हो गई मौत
Cholesterol कम करने का ये है कारगर देसी इलाज, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल
ऑफिस का स्ट्रेस सेहत पर पड़ सकता है भारी, जानें कैसे करें मैनेज
अमित शाह का ‘डीलर, दलाल, दामाद’ हमला, हरियाणा चुनाव रैली में कांग्रेस पर बरसे गृहमंत्री
भारतीय पासपोर्ट पर घूम रही थीं Bangladesh की एडल्ट एक्ट्रेस, राज खुलते ही हुई गिरफ्तार
तिरुपति प्रसाद विवाद के बाद संगम नगरी के मंदिरों में बढ़ी सख्ती, बदल गए प्रसाद और चढ़ावे के नियम
कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाता है ये लाल साग, Anemia समेत ये बीमारियां होती हैं दूर
800 करोड़ का Pataudi Palace बनेगा म्यूजियम? खुद Saif Ali Khan ने बता दिया क्या है प्लान
Delhi-NCR Pollution: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, AQMC को लगाई कड़ी फटकार
Rudraksha Rules: रुद्राक्ष धारण करने के बाद इन बातों का रखें ध्यान, वरना होगा नुकसान ही नुकसान
Fatty Liver के संकेत हो सकते हैं चेहरे पर नजर आने वाले ये बदलाव, न करें इग्नोर
Indira Ekadashi 2024: इंदिरा एकादशी पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, वरना छीन जाएगी घर की सुख शांति
UP News: सास का शव लेकर दामाद पहुंचा बैंक, भरने लगा विड्रॉल फॉर्म
भांग का मजा बना सजा, ब्रिटिश इन्फ्लुएंसर को ले जाना पड़ा अस्पताल, वायरल हुआ Video
कांग्रेस छोड़ BJP में आए विधायकों का गोमूत्र और गंगाजल से हुआ शुद्धिकरण, जानें पूरा मामला
IPL 2025: संन्यास लेने के कुछ घंटों बाद Dwayne Bravo की वापसी, IPL में KKR से जुड़े
UP News: कांस्टेबल बनकर धमकाती थी महिला, सबके सामने खुल गई पोल, जानें पूरी बात
Dussehra 2024 Date: अक्टूबर माह में इस दिन है दशहरा, जानें तिथि, तारीख से लेकर पूजा विधि और महत्व
Healthy Diet: सफेद नहीं, डाइट में शामिल करें ये 3 तरह के चावल, सेहत को मिलेंगे ढेरों फायदे
UP News: बुलंदशहर में बाप-बेटे के रिश्ते पर सवाल, नाबालिग ने चाकू मारकर की पिता की हत्या
चंदेरी की साड़ियां क्यों हैं फेमस? श्री कृष्ण से जुड़ा है रहस्य
सुबह 5 बजे उठने से शरीर को मिलते हैं कमाल के फायदे, अपने डेली रूटीन में शामिल करें ये आदत
UP News: ताजमहल में बढ़ता जा रहा बंदरों का आतंक, भगाने के लिए हो रहा 'लंगूर' का प्रयोग
भारत की औसत उम्र में इजाफा, 24 से बढ़कर इतनी हुई आयु, जानें पूरी बात
क्या Israel ने Lebanon में युद्ध खत्म करने का सर्वोत्तम अवसर नष्ट कर दिया?
Turmeric Water या हल्दी वाला दूध, क्या है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद?
Hathras Crime News: अंधविश्वास ने ली मासूम की बलि, तरक्की के लिए बच्चे की जान ली
UP News: पत्नियों से परेशान पति पहुंचे मानवाधिकार आयोग, 22 हजार से ज्यादा शिकायतें दर्ज
दिल्ली में रिमोट से बैंक दहलाने की कोशिश, 10 लाख की फिरौती न देने पर ब्लास्ट की धमकी
Incredible India: भारत के इस शहर में हैं तीन प्राचीन स्मारक, यहां के संगीत से फिजा हो जाती है सुरमयी
क्या प्यार में वाकई उड़ जाती है नींद? जानें ऐसा क्यों कहते हैं लोग और इसकी वजह
Lucknow News: रात में सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करनेवालों की अब खैर नहीं, चुकानी होगी मोटी रकम
OIC का कश्मीर पर विवादित बयान, भारत ने जताया कड़ा विरोध
Unhealthy lungs की निशानी हैं शरीर में दिखने वाले ये संकेत, भारी पड़ सकती है अनदेखी
खजूर ही नहीं इसके बीज भी हैं सेहत के लिए फायदेमंद, जानें कैसे करें सेवन
इन चीजों से बने बर्तन में पानी पीने से खत्म होंगे ग्रहदोष, मिलेगा पैसा और सुख
Devara के ओपनिंग डे पर JR NTR के फैंस को लगा जोर का झटका, मेकर्स ने कही दी बड़ी बात
पंजाब में चाइल्ड पोर्नोग्राफी रैकेट का पर्दाफाश, पुलिस ने एक को दबोचा, 54 अन्य जांच के घेरे में
Delhi: कमिश्नर और मेयर के हक की लड़ाई जारी, जानें चुनाव टलने के पीछे की बड़ी वजह
Make UP Tips: होठों को लालिमा देने वाली Lipstick में कहां से आता है रंग, जानें पूरी प्रक्रिया
'PM बनने के मिल चुके हैं कई ऑफर, पर नहीं मंजूर', नितिन गडकरी ने ऐसा क्यों कहा?
चर्बी कम करने के लिए रोजाना पिएं इस मसाले का पानी, तेजी से घटेगा वजन, जानें कैसे करें इस्तेमाल
Devara Review: लोगों की उम्मीदों पर खरी उतर पाई Jr NTR की फिल्म? जानें क्या कहती है पब्लिक
Swiggy और Zomato से चाहिए सबसे Fast Delivery? अपनाएं ये आसान Trick
सावधान! Genz वर्क प्रेशर से हो रही डिप्रेशन का शिकार, जानें क्या है इसका सबसे बड़ा कारण
Israel-Hezbollah Attacks: अमेरिका की युद्धविराम अपील खारिज, इजरायल-हिज्बुल्लाह में बढ़ा तनाव
क्या बैठे रहने से होने लगता है रीढ़ में दर्द? बचने के लिए आहार में शामिल करें 5 Vitamins
Kohli तोड़ेंगे Sachin Tendulkar का विराट रिकॉर्ड, बस इतने रनों से दूर
Toll Tax: जानिए क्या है टोल टैक्स, भारत में ये कैसे होता है लागू, ये रही पूरी जानकारी
शराबबंदी या मजाक! बिहार में जाम पर जाम लगाते नजर आए थानाध्यक्ष, वीडियो Viral
रात को वॉशरूम जाना बच्चे को पड़ा भारी, स्कूल ने दी ऐसी भयानक सजा, काट लिए मार्क्स
डीएनए एक्सप्लेनर
Luna 25 Crashed on Moon: रूस का महत्वाकांक्षी लूना 25 चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग नहीं कर सका और यह मिशन फेल हो गया है. भारत का चंद्रयान-2 भी सॉफ्ट लैंडिंग नहीं कर पाया था. चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कितनी महत्वपूर्ण है और यह क्यों जरूरी है समझें यहां.
TRENDING NOW
डीएनए हिंदी: भारत का चंद्रयान 3 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है और पूरा देश सॉफ्ट लैंडिंग के लिए दुआएं कर रहा है. दूसरी ओर रूस की अंतरिक्ष एजेंसी ने रविवार को सूचना दी है कि लूना 25 की सॉफ्ट लैंडिंग नहीं हो सकी है. मिशन मून का सबसे अहम पड़ाव आखिरी पड़ाव ही होता है. चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग अहम है और यह अपने-आप में सहसे जटिल प्रक्रिया भी है. इसकी वजह है कि धरती से चांद जितना सपाट दिखता है वह असल में है नहीं. चांद पर मौजूद क्रेटर बहुत गहरे हैं और इन गहरे गड्ढ़ों के अंदर भी कई गड्ढ़े हैं. ऐसे में यहां सॉफ्ट लैंडिंग बहुत मुश्किल होती. आइए समझते हैं कि चंद्रमा पर लैंडिंग क्यों महत्वपूर्ण है और क्या होती है सॉफ्ट लैंडिंग.
कैसे क्रैश हुआ रूस का लूना 25
चांद के दक्षिणी ध्रुव पर रूस अपना लूना 25 स्पेसक्राफ्ट लैंड कराना चाहता था. यूक्रेन युद्ध के दौरान रूस ने अंतरिक्ष में अपनी ताकत दिखाने के लिए यह महत्वाकांक्षी मिशन शुरू किया था लेकिन उसकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है. रूस का लूना 25 स्पेसक्राफ्ट चांद की सतह पर क्रैश हो गया. रूसी स्पेस एजेंसी रोस्कोसमोस ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि 19 अगस्त को लूना 25 प्री लैंडिंग अंडाकार कक्षा बनाने के लिए बढ़ रहा था. मॉस्को से स्थानीय समय के मुताबिक 14.57 बजे उसका संपर्क हमसे टूट गया. इससे पहले भारत का चंद्रयान 2 भी सॉफ्ट लैंडिंग नहीं कर सका था.
यह भी पढ़ें: चांद की सतह से टकराकर क्रैश हुआ रूस का लूना - 25, जानिए कितने अरब का हुआ नुकसान
चांद की सतह पर कैसे होती है सॉफ्ट लैंडिंग
इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने एक मीडिया चैनल पर बताया कि जब लैंडर प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग हो जाता है तो यह धीरे-धीरे चांद की सतह के करीब जाने लगता है. चांद पर अपना स्पेसक्राफ्ट भेजने वाले किसी भी देश के लिए आखिरी का यह वक्त सबसे महत्वपूर्ण होता है. प्रोपल्शन मॉड्यूल से लैंडर के अलग होने के बाद वह नीचे की ओर जाने लगता है. इस दौरान लैंडर की गति तीन मीटर प्रति सेकंड के मुताबिक कम करना होता है. इसी साल जापान का हुकुतो-आर लैंडर क्रैश हो गया था. लैंडर क्रैश होने की वजह गलत गणना ही थी. सॉफ्ट लैंडिंग का मतलब होता है जब लैंडर बिना किसी रुकावट के चांद की सतह को छू ले और उसका कंट्रोल रूम से संपर्क बना रहे.
यह भी पढ़ें: लीबिया में फंसे 17 भारतीयों की वापसी, जानें इस मुश्किल ऑपरेशन की पूरी डेटलाइन
चांद पर क्यों है मुश्किल सॉफ्ट लैंडिंग
चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग बेहद मुश्किल है खास तौर पर इसके दक्षिणी ध्रुव में लैंडिंग कराने में अब तक कई देश फेल हो चुके हैं. भारत का चंद्रयान 3 भी दक्षिणी ध्रुव पर ही लैंड करने वाला है. दक्षिणी ध्रुव पर और पूरे चांद पर कई बड़े-बड़े और गहरे गड्ढ़े हैं. इसके अलावा चांद की सतह पर मौजूद इन गड्ढों में भी कई गहरे गड्ढे़ हैं. चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए एक ही वक्त में कई महत्वपूर्ण उपक्रमों का बिल्कुल सटीक चलना जरूरी है. इसमें से एक भी चूका तो पूरा मिशन फेल होना तय है. सॉफ्ट लैंडिंग के लिए उतरने के लिए पिनपॉइंट नेविगेशन गाइडेंस, सटीक फ्लाइट डायनामिक्स, एक समतल जगह की जानकारी, सटीक समय पर थ्रस्टर का चलना और सही समय पर थ्रस्टर की गति को कम करना जैसे तत्व शामिल हैं.
चंद्रयान 3 पर है पूरे देश की नजर
भारत के महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान 3 के सफल होने की दुआ पूरा देश कर रहा है. अगर सब कुछ तय अनुसार होता है तो चंद्रयान 3 की लैंडिंग चांद के दक्षिणी ध्रुव पर होगी. भारत इसके साथ ही इतिहास रच देगा और दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन जाएगा. रूस का लूना 25 भी दक्षिणी ध्रुव पर ही लैंड करने वाला था लेकिन अब क्रैश होकर रेस से बाहर हो गया है. चंद्रयान 3 की सफलता पर सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की ही नजरें टिकी हुई हैं.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.