Zomato की को-फाउंडर Akriti Chopra ने दिया इस्तीफा, 13 साल बाद अचानक छोड़ी कंपनी
Mouni Roy ने कुछ इस तरह की बर्थडे सेलिब्रेशन की शुरुआत, मालदीव में रेड बिकनी में ढाया कहर
Diwali और Chhath Puja पर भी मिलेगा टिकट, Indian Railway ने किया ये खास इंतजाम
शरीर में बार-बार बढ़ रहा कोलेस्ट्रॉल लेवल तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगा आराम
Delhi में फिल्मी अंदाज में बरसाईं गोलियां, कार शोरूम पर 24 फायर से थर्राया इलाका
Hairfall और डैंड्रफ का रामबाण इलाज है ये जड़ी बूटी, इस तरह करें इस्तेमाल
'भारत माता की जय कहना क्या हेट स्पीच है?' Karnataka High Court ने क्यों लगाई पुलिस को फटकार
Bihar Flood Alert : नदियां उफान पर, 13 जिलों में भीषण बाढ़ का अलर्ट, मौसम विभाग ने कही ये बात
बीमारी में नहीं दी बॉस ने छुट्टी, महिला कर्मचारी की ऑफिस में हो गई मौत
Cholesterol कम करने का ये है कारगर देसी इलाज, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल
ऑफिस का स्ट्रेस सेहत पर पड़ सकता है भारी, जानें कैसे करें मैनेज
अमित शाह का ‘डीलर, दलाल, दामाद’ हमला, हरियाणा चुनाव रैली में कांग्रेस पर बरसे गृहमंत्री
भारतीय पासपोर्ट पर घूम रही थीं Bangladesh की एडल्ट एक्ट्रेस, राज खुलते ही हुई गिरफ्तार
तिरुपति प्रसाद विवाद के बाद संगम नगरी के मंदिरों में बढ़ी सख्ती, बदल गए प्रसाद और चढ़ावे के नियम
कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाता है ये लाल साग, Anemia समेत ये बीमारियां होती हैं दूर
800 करोड़ का Pataudi Palace बनेगा म्यूजियम? खुद Saif Ali Khan ने बता दिया क्या है प्लान
Delhi-NCR Pollution: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, AQMC को लगाई कड़ी फटकार
Rudraksha Rules: रुद्राक्ष धारण करने के बाद इन बातों का रखें ध्यान, वरना होगा नुकसान ही नुकसान
Fatty Liver के संकेत हो सकते हैं चेहरे पर नजर आने वाले ये बदलाव, न करें इग्नोर
Indira Ekadashi 2024: इंदिरा एकादशी पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, वरना छीन जाएगी घर की सुख शांति
UP News: सास का शव लेकर दामाद पहुंचा बैंक, भरने लगा विड्रॉल फॉर्म
भांग का मजा बना सजा, ब्रिटिश इन्फ्लुएंसर को ले जाना पड़ा अस्पताल, वायरल हुआ Video
कांग्रेस छोड़ BJP में आए विधायकों का गोमूत्र और गंगाजल से हुआ शुद्धिकरण, जानें पूरा मामला
IPL 2025: संन्यास लेने के कुछ घंटों बाद Dwayne Bravo की वापसी, IPL में KKR से जुड़े
UP News: कांस्टेबल बनकर धमकाती थी महिला, सबके सामने खुल गई पोल, जानें पूरी बात
Dussehra 2024 Date: अक्टूबर माह में इस दिन है दशहरा, जानें तिथि, तारीख से लेकर पूजा विधि और महत्व
Healthy Diet: सफेद नहीं, डाइट में शामिल करें ये 3 तरह के चावल, सेहत को मिलेंगे ढेरों फायदे
UP News: बुलंदशहर में बाप-बेटे के रिश्ते पर सवाल, नाबालिग ने चाकू मारकर की पिता की हत्या
चंदेरी की साड़ियां क्यों हैं फेमस? श्री कृष्ण से जुड़ा है रहस्य
सुबह 5 बजे उठने से शरीर को मिलते हैं कमाल के फायदे, अपने डेली रूटीन में शामिल करें ये आदत
UP News: ताजमहल में बढ़ता जा रहा बंदरों का आतंक, भगाने के लिए हो रहा 'लंगूर' का प्रयोग
भारत की औसत उम्र में इजाफा, 24 से बढ़कर इतनी हुई आयु, जानें पूरी बात
क्या Israel ने Lebanon में युद्ध खत्म करने का सर्वोत्तम अवसर नष्ट कर दिया?
Turmeric Water या हल्दी वाला दूध, क्या है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद?
Hathras Crime News: अंधविश्वास ने ली मासूम की बलि, तरक्की के लिए बच्चे की जान ली
UP News: पत्नियों से परेशान पति पहुंचे मानवाधिकार आयोग, 22 हजार से ज्यादा शिकायतें दर्ज
दिल्ली में रिमोट से बैंक दहलाने की कोशिश, 10 लाख की फिरौती न देने पर ब्लास्ट की धमकी
Incredible India: भारत के इस शहर में हैं तीन प्राचीन स्मारक, यहां के संगीत से फिजा हो जाती है सुरमयी
क्या प्यार में वाकई उड़ जाती है नींद? जानें ऐसा क्यों कहते हैं लोग और इसकी वजह
Lucknow News: रात में सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करनेवालों की अब खैर नहीं, चुकानी होगी मोटी रकम
OIC का कश्मीर पर विवादित बयान, भारत ने जताया कड़ा विरोध
Unhealthy lungs की निशानी हैं शरीर में दिखने वाले ये संकेत, भारी पड़ सकती है अनदेखी
खजूर ही नहीं इसके बीज भी हैं सेहत के लिए फायदेमंद, जानें कैसे करें सेवन
इन चीजों से बने बर्तन में पानी पीने से खत्म होंगे ग्रहदोष, मिलेगा पैसा और सुख
Devara के ओपनिंग डे पर JR NTR के फैंस को लगा जोर का झटका, मेकर्स ने कही दी बड़ी बात
पंजाब में चाइल्ड पोर्नोग्राफी रैकेट का पर्दाफाश, पुलिस ने एक को दबोचा, 54 अन्य जांच के घेरे में
Delhi: कमिश्नर और मेयर के हक की लड़ाई जारी, जानें चुनाव टलने के पीछे की बड़ी वजह
Make UP Tips: होठों को लालिमा देने वाली Lipstick में कहां से आता है रंग, जानें पूरी प्रक्रिया
'PM बनने के मिल चुके हैं कई ऑफर, पर नहीं मंजूर', नितिन गडकरी ने ऐसा क्यों कहा?
चर्बी कम करने के लिए रोजाना पिएं इस मसाले का पानी, तेजी से घटेगा वजन, जानें कैसे करें इस्तेमाल
Devara Review: लोगों की उम्मीदों पर खरी उतर पाई Jr NTR की फिल्म? जानें क्या कहती है पब्लिक
Swiggy और Zomato से चाहिए सबसे Fast Delivery? अपनाएं ये आसान Trick
सावधान! Genz वर्क प्रेशर से हो रही डिप्रेशन का शिकार, जानें क्या है इसका सबसे बड़ा कारण
Israel-Hezbollah Attacks: अमेरिका की युद्धविराम अपील खारिज, इजरायल-हिज्बुल्लाह में बढ़ा तनाव
क्या बैठे रहने से होने लगता है रीढ़ में दर्द? बचने के लिए आहार में शामिल करें 5 Vitamins
Kohli तोड़ेंगे Sachin Tendulkar का विराट रिकॉर्ड, बस इतने रनों से दूर
Toll Tax: जानिए क्या है टोल टैक्स, भारत में ये कैसे होता है लागू, ये रही पूरी जानकारी
शराबबंदी या मजाक! बिहार में जाम पर जाम लगाते नजर आए थानाध्यक्ष, वीडियो Viral
रात को वॉशरूम जाना बच्चे को पड़ा भारी, स्कूल ने दी ऐसी भयानक सजा, काट लिए मार्क्स
अक्सर परेशान करती है एसिडिटी की समस्या, तो इन 5 घरेलू ड्रिंक्स से तुरंत मिलेगा आराम
अमेरिका में फिर से हिंदू मंदिर पर साधा गया निशाना, न्यूयॉर्क के बाद अब California में बर्बरता
Health Tips: इन 4 बीमारियों में बिल्कुल भी न खाएं दही, स्लो पॉइजन की तरह करता है काम
डीएनए एक्सप्लेनर
Chandrayaan 3 Landing: चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल प्रोप्लशन मॉड्यूल से अलग होकर लैंडिंग के लिए तैयार है. यही वो लम्हा था, जहां चंद्रयान-3 फेल हुआ था, लेकिन चंद्रयान-3 के सफल रहने का फुलप्रूफ प्लान ISRO के पास तैयार है. इसी पर आज की डीएनए रिपोर्ट.
TRENDING NOW
डीएनए हिंदी: Chandrayaan 3 Latest Updates- चंद्रयान-3 मिशन अब अपने सबसे निर्णायक दौर में आ चुका है. सभी की निगाह उसके लैंडर विक्रम की चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग पर टिकी हुई है. यदि हम आपसे कहें कि चंद्रयान-3 की Soft Landing होकर रहेगी, तो आप इस पर विश्वास करेंगे? मुमकिन है कि आपमें से बहुत से लोगों को भारतीय वैज्ञानिकों की शक्ति पर पूरा भरोसा हो, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होंगे जो चंद्रयान-2 का तर्क देकर संशय भी जताएंगे. आपको बता दें कि ISRO ने अपनी पिछली गलतियों से सबक लेते हुए, इस बार चंद्रयान-3 की SOFT LANDING का Fullproof Plan तैयार किया है. कोई बहुत बड़ी अड़चन अगर नहीं आई तो मिशन चंद्रयान-3 सफल होकर रहेगा.
अहम दिन पर पहुंच चुका है मिशन
गुरुवार का दिन चंद्रयान-3 के लिए एक महत्वपूर्ण दिन था. आज दोपहर सवा 1 बजे Lander Module से Propulsion Module अलग हो गया. ये दोनों फिलहाल Elliptical orbit में चक्कर लगाएंगे, जिसमें Lander Module को चंद्रमा पर उतारने की प्रक्रिया कल यानी शुक्रवार से शुरू की जाएगी. वैज्ञानिक इसे De-orbiting कहते हैं. Lander Module से अलग होने के बाद Propulsion Module चंद्रमा के चक्कर लगाता रहेगा और इस दौरान वो पृथ्वी से आने वाले Radiation की जानकारी इकट्ठा करेगा. इसरो ने ट्वीट करके Lander Module और Propulsion Module के अलग होने की जानकारी दी है. इसके साथ ही एक तस्वीर भी डाली है. इस तस्वीर में lander Module & Propulsion Module अलग-अलग नजर आ रहे हैं. इनकी चंद्रमा के सतह से निकटतम दूरी 153 किलोमीटर और अधिकतम दूरी 163 किलोमीटर दिखाई जा रही है. यहां से Lander Module यानी विक्रम lander की De-orbiting होगी, और उसे Elliptical Orbit में लाकर Landing की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.
आप सोच रहे होंगे कि चंद्रयान-3 के सफल के होने की गारंटी क्या है? तो यकीन मानिए, isro ने इस बार Soft Landing की ऐसी योजना तैयार की है, कि चाहे विक्रम Lander में पिछली बार जैसी समस्याएं आने लगें, तब भी वो Land कर जाएगा. इसके लिए आज हम आपको चंद्रयान-2 और चंद्रयान-3 का एक ऐसा तुलनात्मक विश्लेषण दिखाएंगे, जिससे आप समझ जाएंगे चंद्रयान-3 सफल होकर रहेगा.
Chandrayaan-3 Mission:
‘Thanks for the ride, mate! 👋’
said the Lander Module (LM).
LM is successfully separated from the Propulsion Module (PM)
LM is set to descend to a slightly lower orbit upon a deboosting planned for tomorrow around 1600 Hrs., IST.
Now, 🇮🇳 has3⃣ 🛰️🛰️🛰️… pic.twitter.com/rJKkPSr6Ct— ISRO (@isro) August 17, 2023
एक जैसी स्टेज पर हैं इस समय चंद्रयान-2 और 3 अभियान
आज चंद्रयान 3 जिस STAGE पर है, चंद्रयान 2 ने भी उस stage को कामयाबी के साथ पार कर लिया था, लेकिन वो उस अभियान की सबसे अहम चुनौती यानी soft landing में चूक गया था. आपको याद होगा कि चंद्रयान-2 के समय Lunar Orbit में Lander Module और Orbiter अलग-अलग किए गए थे. इसी तरह चंद्रयान-3 में Lander Module और Propulsion Module को अलग-अलग किया गया है. चंद्रयान-2 में गए Orbiter का काम था, विक्रम lander से भेजे जा रहे data को पृथ्वी तक भेजना. ठीक वैसे ही चंद्रयान-3 का Propulsion Module का काम होगा, पृथ्वी से आ रहे raditions की जांच करना. चंद्रयान-2 जब चंद्रमा की सतह से 30 किलोमीटर ऊपर था, तो तय योजना के मुताबिक उसने Soft Landing की प्रक्रिया शुरू कर दी थी. ठीक वैसी ही प्रक्रिया अब चंद्रयान-3 के साथ भी होगी.
मतलब ये है कि अभी तक चंद्रयान-3 सफल रहा है, लेकिन हम सब जानते हैं कि चंद्रयान-2, चंद्रमा की सतह पर Land नहीं कर पाया था। इसरो ने तब मिशन चंद्रयान-2 को 95 प्रतिशत तक कामयाब बताया था. इसीलिए इसरो ने मिशन चंद्रयान-3 का PLAN भी चंद्रयान-2 की तरह ही रखा है. तब चंद्रयान-2 की Soft Landing के अंतिम चरणों में कुछ खराबियां आ गई थीं, जिसकी वजह से चंद्रयान-2 के Lander विक्रम ने Hard Landing की थी. इसे ध्यान में रखकर इस बार चंद्रयान-3 में कुछ ऐसे बदलाव किए गए हैं, जिसकी मदद से चंद्रयान-3, हर हाल में Soft Landing कर पाएगा.
दोनों मिशन के डिजाइन हैं अलग-अलग
कैसे किया है चंद्रयान-2 के अनुभव से सबक लेकर बदलाव
चंद्रयान-2 के समय चंद्रमा पर उतरना, भारत का Soft Landing का पहला प्रयास था. बता दें कि दुनिया के केवल तीन ही देश अमेरिका, रूस और चीन हैं, जो चंद्रमा पर Soft landing कर पाए हैं. वर्ष 2019 में ISRO के पास किसी भी ग्रह पर Soft Landing का कोई अनुभव नहीं था. तब ISRO ने चंद्रयान-2 की Landing Site के लिए 500 वर्गमीटर का क्षेत्र चुना था. Hard Landing के बाद ISRO को पता चला कि इतनी छोटी Landing site, चंद्रयान-3 के लिए ठीक नहीं रहेगी. इसीलिए इस बार ISRO ने चंद्रयान-3 की Landing के लिए करीब 10 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र चुना है. ये पिछली बार के मुकाबले कहीं ज्यादा बड़ी जगह है. LANDER विक्रम इस बड़े क्षेत्र में से अपने लिए सबसे उपयुक्त Landing Spot का चुनाव करके, Land करेगा.
Landing के दौरान चंद्रयान-2 ने चंद्रमा की सतह की कई तस्वीरें भेजी थीं. इन तस्वीरों की मदद से ही Lander विक्रम, अपने लिए Landing spot का चुनाव कर रहा था. इस बार ISRO, चंद्रयान-3 की Landing के लिए चंद्रयान-2 से मिले Data और तस्वीरों की मदद भी ले रहा है. दरअसल ISRO ने चंद्रयान-2 के लिए जिस Landing site का चुनाव किया था. चंद्रयान-3 की Landing Site भी उसी जगह के पास रखी गई है. डाटा और तस्वीरें मौजूद होने से इस इलाके की कई अहम जानकारियां ISRO के पास इस बार पहले से ही मौजूद हैं. इन्हीं की मदद से ISRO ने इस Landing Site पर Soft Landing का Foolproof plan तैयार किया है.
चंद्रयान-3 का Lander Module ज्यादा एडवांस
चंद्रयान-3 का Lander Module कई तरह के बदलाव के साथ चंद्रयान-2 के मुकाबले ज्यादा बेहतर और एडवांस है. इनमें कुछ बदलाव निम्न हैं-
Thrusters में बदलाव: Soft Landing करवाने के लिए चंद्रयान-2 में 5 Thrusters लगे थे. इन Thrusters का काम था, Lander Module की रफ्तार को कम करना. लेकिन चंद्रयान-2 के Lander विक्रम के Thrusters ने जरूरत से ज्यादा Thrust पैदा किया, जिससे वह तय रास्ते से भटक गया था. इस बार चंद्रयान-3 के Lander में 5 की जगह 4 Thrusters लगाए गए हैं.
ज्यादा मजबूत टांग: चंद्रयान-2 की Hard Landing की एक वजह ये भी थी कि वो तय रफ्तार में नहीं था. इसके अलावा, उसका धरती से संपर्क भी टूट गया था. रफ्तार को नियंत्रित करने के लिए ही इस बार lander में 4 Thrusters लगाए गए हैं, लेकिन साथ ही ये भी सुनिश्चित किया गया है कि अगर कोई गड़बड़ी हुई, तो भी Landing ठीक हो जाए. इसके लिए चंद्रयान के Landing legs यानी Lander विक्रम के चारों पैरों की मजबूती बढ़ाई गई है. विक्रम लैंडर के चारों पैरों को पहले के मुकाबले मजबूत बनाया गया है, ताकि वो ज़्यादा रफ़्तार में भी Land कर सकें.
ज्यादा स्पीड पर लैंडिंग क्षमता: कनीकी रूप से Soft landing के दौरान 2 मीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार को safe माना जाता है. चंद्रयान-2 को इसी रफ्तार के हिसाब से Land करने के लिए बनाया गया था, लेकिन चंद्रयान-2 के लैंडर की रफ्तार इससे ज्यादा थी. यह खराब लैंडिंग का कारण बना था. ISRO ने इस बार चंद्रयान-3 को 3 मीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से भी Land करने के लिए तैयार किया है. हालांकि कोशिश 2 मीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से ही Land कराने की होगी, लेकिन किसी कारणवश अगर lander की रफ्तार 3 मीटर प्रति सेकेंड भी रही तो भी वो ठीक ढंग से Land कर सकेगा.
Operating System अपग्रेड: इस बार चंद्रयान-3 में सबसे बड़ा बदलाव उसके OPRATING SYSTEM में किया गया है. उसको पहले की तुलना में काफ़ी upgrade किया गया है. चंद्रयान में OPRATING SYSTEM का काम होता है, ISRO CENTER से मिली COMMAND पर LANDER का संतुलन, दिशा और गति को नियंत्रित करना. चंद्रयान-2 के OPRATING SYSTEM में इन सभी को नियंत्रित करने की सीमित क्षमता थी. यही वजह थी कि जब चंद्रयान-2 का LANDER विक्रम अपने रास्ते से भटका, तो ऐसे में न तो उसकी रफ़्तार कम हो पाई, ना ही उसको control किया जा सका. उस वक्त OPRATING SYSTEM की सीमित क्षमताओं की वजह से, lander को नियंत्रित नहीं किया जा सका था. चंद्रयान-3 के OPRATING SYSTEM को इस तरह से Upgrade किया गया है कि, छोटी-मोटी कमियां आने पर भी वो Lander Module को नियंत्रित कर सकेगा.
ज्यादा कैमरे और सेंसर: ISRO ने इस बार चंद्रयान-3 के Lander विक्रम में पिछले बार से ज्यादा कैमरे और Sensers लगाए हैं. ये उपकरण चंद्रयान-2 से ज्यादा Data और तस्वीरें भेजेंगे। इन कैमरे और Sensers की मदद से ही Lander Module अपने आखिरी कुछ मिनट में Landing की सबसे उपयुक्त जगह का चुनाव करता है. इसलिए इन्हें भी काफी Upgrade किया गया है.
Lander का Rover भी पहले से ज्यादा एडवांस्ड
इस बार rover प्रज्ञान को भी Upgrade किया गया है. Rover में ज्यादा बड़े और अच्छे सोलर पैनल लगाए गए हैं. चंद्रयान-2 के rover प्रज्ञान में एक खामी ये थी कि उसे चलने के लिए सूर्य की सीधी रोशनी चाहिए थी यानी अगर उसे सीधे रौशनी नहीं मिलती, तो वो काम नहीं कर पाता. इस बार चंद्रयान-3 में ये कमी पूरी कर दी गई है, इस बार rover प्रज्ञान के Solar Panel को इस तरह upgrade किया गया है कि अगर rover प्रज्ञान के Solar Panel पर सूर्य की सीधी रोशनी नहीं पड़ रही होगी, तब भी वो चार्ज होता रहेगा और काम करता रहेगा. इस बार Lander में extra Fuel भी रखा गया है, ताकि आखिरी चंद मिनटों में Landing Spot बदलना पड़ जाए तो Lander module वो भी कर ले यानी ISRO ने इस बार ऐसी तैयारी की है, छोटी-मोटी कमियां अगर आ भी गईं तो भी मिशन fail नहीं होगा. ISRO की कोशिश यही है कि चंद्रयान-3 पूरी तरह Fail Proof रहे.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.