Zomato की को-फाउंडर Akriti Chopra ने दिया इस्तीफा, 13 साल बाद अचानक छोड़ी कंपनी
Mouni Roy ने कुछ इस तरह की बर्थडे सेलिब्रेशन की शुरुआत, मालदीव में रेड बिकनी में ढाया कहर
Diwali और Chhath Puja पर भी मिलेगा टिकट, Indian Railway ने किया ये खास इंतजाम
शरीर में बार-बार बढ़ रहा कोलेस्ट्रॉल लेवल तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगा आराम
Delhi में फिल्मी अंदाज में बरसाईं गोलियां, कार शोरूम पर 24 फायर से थर्राया इलाका
Hairfall और डैंड्रफ का रामबाण इलाज है ये जड़ी बूटी, इस तरह करें इस्तेमाल
'भारत माता की जय कहना क्या हेट स्पीच है?' Karnataka High Court ने क्यों लगाई पुलिस को फटकार
Bihar Flood Alert : नदियां उफान पर, 13 जिलों में भीषण बाढ़ का अलर्ट, मौसम विभाग ने कही ये बात
बीमारी में नहीं दी बॉस ने छुट्टी, महिला कर्मचारी की ऑफिस में हो गई मौत
Cholesterol कम करने का ये है कारगर देसी इलाज, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल
ऑफिस का स्ट्रेस सेहत पर पड़ सकता है भारी, जानें कैसे करें मैनेज
अमित शाह का ‘डीलर, दलाल, दामाद’ हमला, हरियाणा चुनाव रैली में कांग्रेस पर बरसे गृहमंत्री
भारतीय पासपोर्ट पर घूम रही थीं Bangladesh की एडल्ट एक्ट्रेस, राज खुलते ही हुई गिरफ्तार
तिरुपति प्रसाद विवाद के बाद संगम नगरी के मंदिरों में बढ़ी सख्ती, बदल गए प्रसाद और चढ़ावे के नियम
कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाता है ये लाल साग, Anemia समेत ये बीमारियां होती हैं दूर
800 करोड़ का Pataudi Palace बनेगा म्यूजियम? खुद Saif Ali Khan ने बता दिया क्या है प्लान
Delhi-NCR Pollution: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, AQMC को लगाई कड़ी फटकार
Rudraksha Rules: रुद्राक्ष धारण करने के बाद इन बातों का रखें ध्यान, वरना होगा नुकसान ही नुकसान
Fatty Liver के संकेत हो सकते हैं चेहरे पर नजर आने वाले ये बदलाव, न करें इग्नोर
Indira Ekadashi 2024: इंदिरा एकादशी पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, वरना छीन जाएगी घर की सुख शांति
UP News: सास का शव लेकर दामाद पहुंचा बैंक, भरने लगा विड्रॉल फॉर्म
भांग का मजा बना सजा, ब्रिटिश इन्फ्लुएंसर को ले जाना पड़ा अस्पताल, वायरल हुआ Video
कांग्रेस छोड़ BJP में आए विधायकों का गोमूत्र और गंगाजल से हुआ शुद्धिकरण, जानें पूरा मामला
IPL 2025: संन्यास लेने के कुछ घंटों बाद Dwayne Bravo की वापसी, IPL में KKR से जुड़े
UP News: कांस्टेबल बनकर धमकाती थी महिला, सबके सामने खुल गई पोल, जानें पूरी बात
Dussehra 2024 Date: अक्टूबर माह में इस दिन है दशहरा, जानें तिथि, तारीख से लेकर पूजा विधि और महत्व
Healthy Diet: सफेद नहीं, डाइट में शामिल करें ये 3 तरह के चावल, सेहत को मिलेंगे ढेरों फायदे
UP News: बुलंदशहर में बाप-बेटे के रिश्ते पर सवाल, नाबालिग ने चाकू मारकर की पिता की हत्या
चंदेरी की साड़ियां क्यों हैं फेमस? श्री कृष्ण से जुड़ा है रहस्य
सुबह 5 बजे उठने से शरीर को मिलते हैं कमाल के फायदे, अपने डेली रूटीन में शामिल करें ये आदत
UP News: ताजमहल में बढ़ता जा रहा बंदरों का आतंक, भगाने के लिए हो रहा 'लंगूर' का प्रयोग
भारत की औसत उम्र में इजाफा, 24 से बढ़कर इतनी हुई आयु, जानें पूरी बात
क्या Israel ने Lebanon में युद्ध खत्म करने का सर्वोत्तम अवसर नष्ट कर दिया?
Turmeric Water या हल्दी वाला दूध, क्या है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद?
Hathras Crime News: अंधविश्वास ने ली मासूम की बलि, तरक्की के लिए बच्चे की जान ली
UP News: पत्नियों से परेशान पति पहुंचे मानवाधिकार आयोग, 22 हजार से ज्यादा शिकायतें दर्ज
दिल्ली में रिमोट से बैंक दहलाने की कोशिश, 10 लाख की फिरौती न देने पर ब्लास्ट की धमकी
Incredible India: भारत के इस शहर में हैं तीन प्राचीन स्मारक, यहां के संगीत से फिजा हो जाती है सुरमयी
क्या प्यार में वाकई उड़ जाती है नींद? जानें ऐसा क्यों कहते हैं लोग और इसकी वजह
Lucknow News: रात में सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करनेवालों की अब खैर नहीं, चुकानी होगी मोटी रकम
OIC का कश्मीर पर विवादित बयान, भारत ने जताया कड़ा विरोध
Unhealthy lungs की निशानी हैं शरीर में दिखने वाले ये संकेत, भारी पड़ सकती है अनदेखी
खजूर ही नहीं इसके बीज भी हैं सेहत के लिए फायदेमंद, जानें कैसे करें सेवन
इन चीजों से बने बर्तन में पानी पीने से खत्म होंगे ग्रहदोष, मिलेगा पैसा और सुख
Devara के ओपनिंग डे पर JR NTR के फैंस को लगा जोर का झटका, मेकर्स ने कही दी बड़ी बात
पंजाब में चाइल्ड पोर्नोग्राफी रैकेट का पर्दाफाश, पुलिस ने एक को दबोचा, 54 अन्य जांच के घेरे में
Delhi: कमिश्नर और मेयर के हक की लड़ाई जारी, जानें चुनाव टलने के पीछे की बड़ी वजह
Make UP Tips: होठों को लालिमा देने वाली Lipstick में कहां से आता है रंग, जानें पूरी प्रक्रिया
'PM बनने के मिल चुके हैं कई ऑफर, पर नहीं मंजूर', नितिन गडकरी ने ऐसा क्यों कहा?
चर्बी कम करने के लिए रोजाना पिएं इस मसाले का पानी, तेजी से घटेगा वजन, जानें कैसे करें इस्तेमाल
Devara Review: लोगों की उम्मीदों पर खरी उतर पाई Jr NTR की फिल्म? जानें क्या कहती है पब्लिक
Swiggy और Zomato से चाहिए सबसे Fast Delivery? अपनाएं ये आसान Trick
सावधान! Genz वर्क प्रेशर से हो रही डिप्रेशन का शिकार, जानें क्या है इसका सबसे बड़ा कारण
Israel-Hezbollah Attacks: अमेरिका की युद्धविराम अपील खारिज, इजरायल-हिज्बुल्लाह में बढ़ा तनाव
क्या बैठे रहने से होने लगता है रीढ़ में दर्द? बचने के लिए आहार में शामिल करें 5 Vitamins
Kohli तोड़ेंगे Sachin Tendulkar का विराट रिकॉर्ड, बस इतने रनों से दूर
Toll Tax: जानिए क्या है टोल टैक्स, भारत में ये कैसे होता है लागू, ये रही पूरी जानकारी
शराबबंदी या मजाक! बिहार में जाम पर जाम लगाते नजर आए थानाध्यक्ष, वीडियो Viral
रात को वॉशरूम जाना बच्चे को पड़ा भारी, स्कूल ने दी ऐसी भयानक सजा, काट लिए मार्क्स
अक्सर परेशान करती है एसिडिटी की समस्या, तो इन 5 घरेलू ड्रिंक्स से तुरंत मिलेगा आराम
अमेरिका में फिर से हिंदू मंदिर पर साधा गया निशाना, न्यूयॉर्क के बाद अब California में बर्बरता
Health Tips: इन 4 बीमारियों में बिल्कुल भी न खाएं दही, स्लो पॉइजन की तरह करता है काम
डीएनए एक्सप्लेनर
Chandrayaan-3 Landing Latest News: इसरो ने चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर को ऐसे बनाया है कि वह उतरते समय अपने फैसले खुद करेगा. आखिरी 15 मिनट में हो सकता है कि ISRO का कंट्रोल लैंडर पर ना रहे.
TRENDING NOW
डीएनए हिंदी: Chandrayaan-3 Updates- भारत का चंदामामा की धरती छूने का सपना अब महज 24 घंटे की दूरी पर है. ISRO के वैज्ञानिक 23 अगस्त की शाम 5.45 बजे विक्रम लैंडर को इस मिशन के लास्ट फेज के लिए एक्टिव करेगा, जिसमें लैंडर को चंद्रमा तक का आखिरी 30 किलोमीटर का सफर तय करनी है. सबकुछ ठीकठाक रहा तो लैंडर शाम 6.04 बजे चांद की धरती पर उतर जाएगा, लेकिन 5.45 से 6.04 बजे तक के आखिरी सफर की 15 मिनट ही इस मिशन में सबसे अहम और खतरनाक भी है.
आइए 8 पॉइंट्स में जानते हैं इस आखिरी 15 मिनट के सफर की क्या-क्या खास बात है.
1. चंद्रयान-2 अभियान का अनुभव पैदा कर रहा डर
दरअसल चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) के दौरान भी भारतीय चंद्र मिशन इस पॉइंट तक पूरी तरह सफल रहा था, लेकिन आखिरी 20 मिनट के सफर में चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर ने इसरो से संपर्क खो दिया था और वह चांद पर क्रैश हो गया था. इसी कारण चंद्रयान-3 के भी इस आखिरी पॉइंट तक सफलतापूर्वक पहुंचने को लेकर वैज्ञानिकों ने अब तक वैसी खुशी नहीं मनाई है, जो मनानी चाहिए थी. वैज्ञानिकों की नजर आखिरी 15 मिनट के सफर पर लगी हुई है, जिसमें पृथ्वी से कुछ भी कंट्रोल नहीं होगा बल्कि विक्रम लैंडर में लगा कंप्यूटर ही खुद इंसानों की तरह फैसले लेगा.
Chandrayaan-3 Mission:
— ISRO (@isro) August 22, 2023
The mission is on schedule.
Systems are undergoing regular checks.
Smooth sailing is continuing.
The Mission Operations Complex (MOX) is buzzed with energy & excitement!
The live telecast of the landing operations at MOX/ISTRAC begins at 17:20 Hrs. IST… pic.twitter.com/Ucfg9HAvrY
2. असली चुनौती 2 मीटर प्रति सेकेंड की स्पीड पाना होगा
ISRO के मुताबिक, 23 अगस्त की शाम को विक्रम लैंडर जब लैंडिंग पोजीशन हासिल करेगा तो वह अपनी लैंडिंग साइट से 30 किलोमीटर ऊपर आसमान में होगा. यह लैंडिंग साइट उस स्थान से करीब 700 किलोमीटर दूर होगी. यह 700 किलोमीटर का सफर विक्रम लैंडर को 690 सेकेंड में पूरा करना है. इसके लिए उसे अपनी रफ्तार 1.6 किमी/सेकेंड से घटाकर आखिरी पॉइंट के लिए 2 मीटर प्रति सेकेंड लानी होगी. यह सारी कमांड इसरो नहीं बल्कि विक्रम लैंडर का कंप्यूटर ही पूरी करेगा. इसमें यदि थोड़ी भी गलती हुई तो लैंडर सॉफ्ट के बजाय हार्ड लैंडिंग करेगा, जिसमें उसके टुकड़े चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की तरह ही बिखर जाएंगे.
पढ़ें- चंद्रमा के साउथ पोल पर ऐसा क्या है, जहां भारत चंद्रयान-3 की करा रहा लैंडिंग
3. चार थ्रस्टर्स की मदद से घटेगी गति
विक्रम लैंडर में चार पैर हैं, जिन पर वह चंद्रमा की सतह पर लैंड करेगा. इन्हीं पैरों में थ्रस्टर्स (एक तरह के इंजन) लगे हुए हैं, जो उसे उल्टी दिशा में धकेलकर कार के ब्रेक की तर्ज पर उसकी स्पीड कम करेंगे. ये थ्रस्टर्स एक निश्चित ऊंचाई के बाद विक्रम को ही चालू करने हैं.
Chandrayaan-3 Mission:
— ISRO (@isro) August 21, 2023
Here are the images of
Lunar far side area
captured by the
Lander Hazard Detection and Avoidance Camera (LHDAC).
This camera that assists in locating a safe landing area -- without boulders or deep trenches -- during the descent is developed by ISRO… pic.twitter.com/rwWhrNFhHB
4. सात किमी ऊंचाई पर लैंडिंग पोजीशन बनाएगा विक्रम
थ्रस्टर्स की मदद से विक्रम की रफ्तार घटाकर 60 मीटर प्रति सेकेंड तक लाई जाएगी. थ्रस्टर्स को यह काम विक्रम और चंद्रमा के बीच की दूरी 7 किलोमीटर होने से पहले करना है. यहां से विक्रम लैंडिंग साइट की तरफ हल्का मुड़कर पोजीशन लेगा, जो उस समय 32 किलोमीटर दूर रह जाएगी. यह एंगल चेंज भी विक्रम को खुद ही करना है.
5. दो अलग-अलग काम एकसाथ करने में गलती की गुंजाइश नहीं
30 किलोमीटर की ऊंचाई से नीचे आने के वक्त विक्रम लैंडर सतह से समानांतर ही चक्कर लगा रहा होगा. इस दौरान नीचे आने के लिए उसे कम समय में दो अलग-अलग काम करने होंगे, जिनमें गलती की कोई गुंजाइश नहीं होती है. एकतरफ उसके थ्रस्टर्स रफ्तार कम करेंगे तो दूसरी तरफ वे लैंडर को सही लैंडिंग के लिए सीधा करेंगे, क्योंकि चंद्रमा का चक्कर लगाते समय लैंडर टेढ़ा होता है. सीधा करने पर ही उसके चारों पैर एकसमान नीचे टिकेंगे और सॉफ्ट लैंडिंग होगी.
पढ़ें- चंद्रयान-3 कां चांद पर चंद्रयान-2 ने किया स्वागत, ISRO ने दी गुड न्यूज
6. लैंडिंग जोन 10 किलोमीटर का, विक्रम को खुद तलाशनी है सही जगह
चंद्रयान-2 के लैंडर की लैंडिंग के समय लैंडिंग जोन महज 500 वर्ग मीटर का चुना गया था. बाद में लैंडिंग फेल होने पर वैज्ञानिकों ने माना था कि इतना छोटा लैंडिंग जोन चुनना गलत फैसला था. इसलिए चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की लैंडिंग साइट करीब 10 वर्ग किलोमीटर की सलेक्ट की गई है. इस 10 वर्ग किलोमीटर के लैंडिंग जोन में विक्रम लैंडर अपने कैमरे और सेंसर की मदद से लैंडिं की सही जगह चुनकर खुद लैंड करने का फैसला लेगा. लैंड होने से 10 मीटर पहले थ्रस्टर बंद हो जाएंगे और विक्रम सॉफ्ट लैंडिंग कर जाएगा.
7. आखिरी पलों में 2 मीटर प्रति सेकेंड करनी है गति
चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर के थ्रस्टर्स चंद्रयान-2 के मुकाबले ज्यादा शक्तिशाली हैं, लेकिन इनकी ताकत का इम्तहान लैंडिंग के समय ही होगा. इन थ्रस्टर्स को लैंडर की गति को 30 किलोमीटर की ऊंचाई से 400 मीटर पर आने तक 6 हजार किलोमीटर प्रति घंटे से घटाकर 200 किलोमीटर प्रति घंटा यानी 60 मीटर प्रति सेकेंड तक करना है. इस चरण को Rough Breaking कहा जाता है. यही वो चरण है जिसमें विक्रम लैंडर पूरी तरह से सीधा हो जाएगा यानी उसके पैर Landing के लिए तैयार हो जाएंगे. 400 मीटर से 100 मीटर की ऊंचाई तक लाते समय Lander की रफ्तार को 60 मीटर प्रति सेकेंड से घटाकर 2 मीटर प्रति सेकेंड तक लाया जाता है. इस चरण को Fine Breaking कहा जाता है. इसरो के वैज्ञानिकों का कहना है कि इस दौरान अगर रफ्तार 3 मीटर प्रति सेकेंड भी रही, तो भी चंद्रयान-3, Soft Landing कर लेगा. यही सारी प्रक्रिया 20 मिनट में पूरी होगी, जिसे 'लास्ट 20 मिनट ऑफ टैरर' कहा जा रहा है.
8. चांद पर सही उतरे तो भी 3 घंटे तक होगा इंतजार
विक्रम लैंडर ने यदि चांद पर लैंडिंग करने का इतिहास रच दिया तो उसके बाद भी वैज्ञानिकों को 45 मिनट का इंतजार करना होगा. दरअसल पहले लैंडर के चारों तरफ की धूल छंटेगी, जिसमें उसे कोई नुकसान नहीं होने की पुष्टि होगी. इसके बाद विक्रम लैंडर के पेट के अंदर रखा Pragyaan Rover बाहर आएगा. प्रज्ञान के बाहर निकलने में 45 मिनट लगेंगे. यह प्रक्रिया 3 घंटे की रहेगी. इसके बाद ही अभियान सफल माना जाएगा.